Raid 2: अजय देवगन की 'रेड 2' की रिलीज डेट में बदलाव, अपनी ही फिल्म को किया रिप्लेस
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 03 Dec 2024 9:34 PM
Ajay Devgn Raid 2 trailer release date
Raid 2: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रेड 2' की रिलीज डेट सामने आ गई है. इसकी जानकारी खुद एक्टर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्टर शेयर करते हुए दी है. ऐसे में आइए बताते हैं कब रिलीज होगी फिल्म.
Raid 2: आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक को एक बार फिर रेड मारते देखने के लिए हो जाए तैयार. यह बात हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म ‘रेड’ के मोस्ट अवेटेड सीक्वल को नई रिलीज डेट मिल गई है. अब ‘रेड 2’ फिल्म अगले साल 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. मालूम हो कि पहले इस डेट पर उनकी दूसरी फिल्म ‘दे दे प्यार 2’ रिलीज होने वाली थी.
कब रिलीज होगी रेड 2?
अजय देवगन की ‘रेड 2’ को नई रिलीज डेट मिल गई है. इसकी जानकारी खुद फिल्म के लीड एक्टर अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए दी है. इसके नीचे उन्होंने कैप्शन लिखा ‘आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक 2025 में अपना अगला मिशन शुरू करेंगे.’ फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है.
रेड 2 की स्टार कास्ट
रेड 2 का निर्माण भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने किया है. फिल्म में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, वाणी कपूर और रजत कपूर मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे. वहीं, सौरभ शुक्ला विलेन के किरदार में दिखाई देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










