Pushpa 2 Worldwide Collection: दुनियाभर में पुष्पा 2 हिट हुई या फ्लॉप, जानें 5 दिनों में कितना हुआ कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन
Pushpa 2 OTT

Pushpa 2 OTT

Pushpa 2 Worldwide Collection: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने वैश्विक स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म तेजी से 1000 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री लेने की ओर बढ़ रही है.

विज्ञापन

Pushpa 2 Worldwide Collection: पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना स्टारर मूवी शानदार कमाई के साथ रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है. मूवी ने ओपनिंग डे पर 164.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और अब ये तेजी से 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की ओर बढ़ रही है. फिल्म ने दुनियाभर में भी धमाल मचा दिया है और धुआंधार कमाई कर रही है. पुष्पा 2 ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से बॉक्स ऑफिस पर सफलता की नयी परिभाषा लिखी है. साथ ही ग्लोबल लेवल पर भी फिल्म ने गदर मचा दिया है.

जानें ‘पुष्पा 2: द रूल’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘पुष्पा 2: द रूल’ 38 ग्लोबल क्षेत्रों में रिलीज हुई है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक 800 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. जबकि उम्मीद की जा रही है कि ये 70 करोड़ का कलेक्शन करेगी, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 870 करोड़ रुपये हो जाएगी. यह फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर लेगी. ये भारतीय सिनेमा के लिए एक नया मील का पत्थर होगा.

‘पुष्पा 2: द रूल’ ने अबतक भारत में कितनी कमाई की

Sacnilk.com के अनुसार, अपने पहले सोमवार को फिल्म ने 64.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. डे वाइज कलेक्शन आपको बताते हैं-

  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे वन 1 174.85 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2- 93.8 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3- 119.25 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4- 141.5 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5- 64. 1 करोड़ रुपये

पुष्पा 2 का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 593.1 करोड़ रुपये

Also Read- Pushpa 2 Collection Day 4: पुष्पा 2 फिल्म हिट हुई या फ्लॉप, 4 दिनों में कमा डाले इतने करोड़, दुनियाभर में किया 700 का आंकड़ा पार

Also Read- Pushpa 2: राम गोपाल वर्मा ने पुष्पा 2 का किया रिव्यू, कहा- अल्लू अर्जुन ने अपने किरदार को ऐसे निभाया…

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola