Pushpa 2 Box Office Collection: पुष्पा 2 झुकने के लिए नहीं है तैयार, 53 दिनों में कमाए इतने करोड़
Pushpa 2 Box Office Collection
Pushpa 2 Box Office: पुष्पा 2: द रूल 50 दिन के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही. फिल्म जमकर कमाई कर रही है. मूवी में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल ने काम किया है. टोटल कमाई फिल्म की बताते हैं आपको.
Pushpa 2 Box Office: सुकुमार की ओर से निर्देशित पुष्पा 2: द रूल को रिलीज हुए 50 से ज्यादा दिन हो गए हैं. अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर मचाया. फिल्म अपने 8वें हफ्ते में भी दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में कामयाब रही. फिल्म ने रिलीज के बाद अबतक कई रिकॉर्ड्स को तोड़ डाले. फिल्म ने गेम चेंजर और बेबी जॉन, मुफासा को बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ दिया. अब तक टोटल कलेक्शन कितना हो गया है, यहां जानिए.
पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- पुष्पा 2 कलेक्शन फर्स्ट वीक- 725.8 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 कलेक्शन सेकंड वीक- 264.8 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 कलेक्शन थर्ड वीक- 129.5 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 कलेक्शन चौथा हफ्ता- 69.65 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 कलेक्शन पांचवां हफ्ता- 25.25 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 कलेक्शन डे 37- 1.15 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 कलेक्शन डे 38- 2.00 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 कलेक्शन डे 39- 2.35 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 कलेक्शन डे 40- 1.00 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 कलेक्शन डे 41- 1.5 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 कलेक्शन डे 42- 1.00 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 कलेक्शन डे 43- 0.7 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 कलेक्शन डे 44- 0.95 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 कलेक्शन डे 45- 1.1 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 कलेक्शन डे 46- 1.5 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 कलेक्शन डे 47- 0.65 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 कलेक्शन डे 48- 0.65 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 कलेक्शन डे 49- 0.5 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 कलेक्शन डे 50- 0.50 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 कलेक्शन डे 51- 0.3 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 कलेक्शन डे 52- 0.45 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 कलेक्शन डे 53- 1 करोड़ रुपये
पुष्पा 2 की कुल कमाई- 1232.3 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Box Office Collection: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने पूरी की हाफ सेंचुरी, जानें 50वें दिन कितनी हुई कमाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










