OTT Movies: इन 8 फिल्मों का क्लाइमैक्स है बेहद जबरदस्त, कहानी देख बिल्कुल नहीं होंगे बोर, जानें OTT पर कहां देखें
Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Apr 2024 9:00 PM
OTT Movies
OTT Movies: अगर आप उन मूवीज के फैन है, जिसका क्लाइमैक्स आपके होश उड़ा देगा. ऐसे में आपको उन मूवीज के बारे में बताते है. साथ ही उन मूवीज को आप कहां देख सकते हैं, इसके बारे भी बताते है.
OTT Movies: ऐसी कई फिल्में है, जिसका क्लाइमैक्स काफी जबरदस्त और रोमांचक है. ये फिल्में दिल दहला देने वाले खुलासों से दर्शकों को हैरान कर देती है. आपको ऐसी मूवीज के बारे में बताते हैं.

कार्तिक आर्यन और अलाया फर्नीचरवाला की मूवी ‘फ्रेडी’ का क्लाइमैक्स बेहद खतरनाक और जबरदस्त है, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे. इसमें कार्तिक एक डॉक्टर बने है, जिसे अलाया से प्यार हो जाता है. आप इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखकर एंजॉय कर सकते हैं.

राजीव खंडेलवाल की फिल्म टेबल नंबर 21 का क्लाइमैक्स भी शानदार है. आदित्य दत्त निर्देशित मूवी कॉलेज में होने वाली रैगिंग पर बेस्ड है. ये अमेजान प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

विद्या बालन की फिल्म ‘कहानी’ के अंत में जो ट्विस्ट दिखाया जाता है, उसकी कल्पना भी आप नहीं कर सकते. फिल्म के आखिरी में जबरदस्त मोड़ आता है. इसे आप घर पर बैठकर जियो सिनेमा पर देख सकते हैं.

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’ अमेजान प्राइम वीडियो पर मौजूद है. इसमें सुशांत एक जासूस के रोल में दिखे है. इसका क्लाइमैक्स ऑपको चौंका देगा.

अक्षय कुमार की फिल्म ‘रुस्तम’ आपको याद होगी. इसे अगर आपने नहीं देखा है तो ये आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजान प्राइम वीडियो पर मिल जाएगी. इसका क्लाइमैक्स देखकर आपके होश उड़ जाएंगे.

फिल्म ‘ए वेडनसडे’ में अनुपम खेर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी है. इसका क्लाइमैक्स बेहद बेजोड़ है. फिल्म के शुरूआत से एक सस्पेंस चलता रहता है, जिसका पता आखिरी में चलता है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे की मूवी हसीन दिलरूबा नेटफ्लिक्स पर मौजूद है. फिल्म में कई टर्न एंड ट्विस्ट आते है और क्लाइमैक्स बेहद रोमांचक है.

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम डिज्नी हॉयस्टार पर मौजूद है. ये एक क्राइम थ्रिलर है और इसका क्लाइमैक्स काफी जबरदस्त है. इसमें तब्बू और श्रिया सरन भी है. इसकी कहानी में दिखाया गया है कि कैसे एक पिता अपने परिवार और बेटी की रक्षा करने के लिए कुछ भी कर जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










