OTT Adda: इन क्राइम-थ्रिलर फिल्मों को देख, जान हलक में आ जाएगी
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 11 Sep 2024 1:55 PM
OTT Adda: क्राइम थ्रिलर फिल्मों के शौकीन दर्शकों के लिए आज हम एक से बढ़कर एक जबरदस्त क्राइम थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं. जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.
OTT Adda: नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम, यूट्यूब समेत अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अच्छी थ्रिलिंग फिल्मों को सर्च करते-करते हो गए हैं बोर, तो थोड़ा ठहरिए, पानी पीजिए और खबर को अंत तक पढ़िए. क्योंकि आज हमने आपके मनोरंजन और उलझन दोनों का इंतजाम कर दिया है. आज हम आपको एक से बढ़कर एक बेहतरीन थ्रिलिंग फिल्मों के नाम बताएंगे, जिन्हें देखकर आपको मजा तो खूब आएगी लेकिन आपकी जान तक हलक में आ जाएगी.
दृश्यम
क्राइम थ्रिलर के साथ-साथ सस्पेंस का तड़का लगाने लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर शामिल है दृश्यम. अजय देवगन की इस फिल्म के अब तक दो पार्ट्स रिलीज हो चुके हैं. बता दें कि यह फिल्म तमिल फिल्म दृश्यम का रीमेक है. फिल्म की कहानी सिर्फ एक डेट के इर्द गिर्द घूमती है, वह है 2 अक्टूबर. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि क्या है 2 अक्टूबर की असली कहानी तो ओटीटी पर आज ही इसे निपटा लें. यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है.
Also Read OTT Adda: ये 5 वजह बनाती है विस्फोट को मस्ट वॉच फिल्म
Also Read Anurag Kashyap की वो 5 फिल्में, जिससे चमकी उनकी किस्मत, OTT पर हैं मौजूद
विक्रम वेधा
पुष्कर और गायत्री की निर्देशित विक्रम वेधा एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. जब फिल्म में आर माधवन और विजय सेतुपति जैसी दो बड़े कलाकार हों तो फिल्म का जबरदस्त होना तो बनता है. इस फिल्म को आप अमेजॉन प्राइम और जी5 पर उपलब्ध है.
आर्टिकल 15
अनुभव सिन्हा की निर्देशित साल 2019 की क्राइम ड्रामा फिल्म आर्टिकल 15 नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है. फिल्म की कहानी एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर के इर्द गिर्द घूमती है, जो भारत में चल रहे जातिगत समस्यों को सुलझाता है.
गैंग्स ऑफ वासेपुर
अनुराग कश्यप की निर्देशित गैंग्स ऑफ वासेपुर एक कॉमेडी क्राइम ड्रामा फिल्म है. फिल्म के कुछ सीन जहां आपको हंसा हंसा कर लोट पोट करेंगे. वहीं, कुछ सीन्स को देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










