OTT Adda: ये 5 वजह बनाती है विस्फोट को मस्ट वॉच फिल्म

Visfot on jio cinema
विस्फोट ओटीटी पर आई इस छोटी फिल्म ने बड़े बजट की फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. फरदीन खान और रितेश देशमुख की दमदार वापसी, तेज रफ्तार स्क्रीनप्ले और ट्विस्ट से भरपूर ये फिल्म देखने लायक है.
ओटीटी: मनोरंजन की नई दुनिया
OTT Adda: आज के समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स हमारे मनोरंजन का एक बड़ा हिस्सा बन चुके हैं. खासकर जब थिएटर्स में फिल्मों की कमी हो, तो ओटीटी पर आने वाली छोटी मगर दमदार फिल्में हमें बांधे रखती हैं. हाल ही में एक ऐसी ही फिल्म रिलीज हुई है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. इस फिल्म को मिस करना आपके लिए एक बड़ी गलती हो सकती है. आइए जानते हैं 5 वजहें जो इस फिल्म को देखने लायक बनाती हैं.
1. छोटे पैकेट, बड़ा धमाका
फिल्म चाहे सिर्फ दो घंटे की हो, लेकिन इसका कंटेंट किसी बड़े बजट की फिल्म से कम नहीं है. अगर यह थिएटर में आती, तो शायद इसे उतनी तारीफ न मिलती जितनी ओटीटी पर मिली है. छोटे स्टार्स और छोटा समय, मगर धमाका बड़ा है.
2. दो बड़े एक्टर्स की दमदार वापसी
इस फिल्म में फरदीन खान और रितेश देशमुख की वापसी है, और दोनों का काम जबरदस्त है. बॉलीवुड ने भले ही इन्हें कॉमेडी तक सीमित रखा हो, लेकिन इस फिल्म में इनका सस्पेंस थ्रिलर रोल देखकर आप हैरान रह जाएंगे.

3. तगड़ा थ्रिल और सस्पेंस
फिल्म की कहानी में इतने ट्विस्ट हैं कि आप शुरुआत से अंत तक इसे देखना छोड़ नहीं पाएंगे. हर मोड़ पर कुछ नया और चौंकाने वाला होता है, और यही बात इसे खास बनाती है. आपको अंदाजा भी नहीं होगा कि अगले पल क्या होने वाला है.
4. बटरफ्लाई इफेक्ट की कहानी
फिल्म की कहानी बटरफ्लाई इफेक्ट पर आधारित है, जहां एक छोटे से इवेंट का असर पूरी कहानी पर होता है. दो किरदार, जो कभी एक-दूसरे को नहीं जानते थे, अचानक एक साथ जुड़ते हैं और उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है.
5. फास्ट-पेस्ड स्क्रीनप्ले
फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है इसका फास्ट-पेस्ड स्क्रीनप्ले. पूरी फिल्म में एक भी ऐसा मोमेंट नहीं है जहां आप बोर हों. 120 मिनट की फिल्म आपको 20 मिनट जैसी महसूस होगी, और जब फिल्म खत्म होगी, तब आप खुद को इसके क्लाइमेक्स पर खड़ा पाएंगे.
अब यह आपकी चॉइस है कि आप इसे देखें या नहीं, मगर ये 5 वजहें आपको जरुर सोचने पर मजबूर कर देंगी. अगर आपका दिन बोरिंग है और आप कुछ नया और मजेदार देखना चाहते हैं, तो ये फिल्म आपके दिन को खास बना सकती है.
Also read:अगर फोकलोर के है फैन तो नेटफ्लिक्स पर देख सकते है ये 4 शानदार कहानियां
Also read:हॉरर जानर के है फैन तो चाह के भी मिस ना करे ये 7 फिल्में
Also read:अपने वीकेंड को मजेदार बनाने के लिए देख डाले ये 6 कॉमेडी फिल्में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sahil Sharma
Literature enthusiast with go getter persona, Putting my thoughts out there with the tendency that world will read it. Currently writing on the updates of tinsel town Bilbliographic, Enthusiastic, Positive
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




