'तारीख पर तारीख': सनी देओल नहीं, इस सुपरस्टार के लिए लिखा गया था यह आइकॉनिक डायलॉग, राजकुमार संतोषी का खुलासा

Updated:
विज्ञापन

सनी देओल, अमरीश पुरी और ओम पुरी, फोटो- इंस्टाग्राम

राजकुमार संतोषी ने खुलासा किया है कि 90 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दामिनी' में वकील गोविंद के रोल के लिए सनी देओल नहीं, बल्कि ओम पुरी पहली पसंद थे. इतना ही नहीं, 'घातक' के लिए भी निर्देशक पहले कमल हासन को कास्ट करना चाहते थे. जानिए फीस, गलतफहमियों और संयोग से बनी इस ऐतिहासिक जोड़ी की पूरी कहानी.

विज्ञापन

OM Puri in Damini: सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी की जोड़ी ने 1990 के दशक में बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में दीं. ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी फिल्मों ने दोनों की जोड़ी को खास पहचान दिलाई. एक इंटरव्यू के दौरान राजकुमार संतोषी ने बताया था कि, 1993 में आई सुपरहिट फिल्म ‘दामिनी’ में वकील गोविंद का किरदार निभाने के लिए सनी देओल पहली पसंद नहीं थे. यह भूमिका सबसे पहले दिग्गज अभिनेता ओम पुरी को ध्यान में रखकर लिखी गई थी.

विज्ञापन

The Lawyer's Character is Written For Om Puri in Damini: ओम पुरी को ध्यान में रखकर लिखा गया था वकील का किरदार

राजकुमार संतोषी ने एक इंटरव्यू में ‘दामिनी’ की कास्टिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी तैयार करते समय उनके दिमाग में वकील के किरदार के लिए ओम पुरी का नाम था. संतोषी उस समय निर्देशक गोविंद निहलानी के असिस्टेंट के तौर पर काम कर रहे थे.

 दामिनी फिल्म का एक सीन, फोटो इंस्टाग्राम
दामिनी फिल्म का एक सीन, फोटो इंस्टाग्राम

उनका प्लान था कि फिल्म में ओम पुरी के वकील और अमरीश पुरी के किरदार के बीच कोर्ट रूम में जबरदस्त टकराव दिखाया जाए. दोनों कलाकारों की दमदार अदाकारी को देखते हुए यह मुकाबला फिल्म के लिए काफी प्रभावशाली हो सकता था. संतोषी ने बताया कि ओम पुरी ने किसी गलतफहमी के कारण और निर्माताओं के बीच फीस को लेकर बात नहीं बन पाई और यह कास्टिंग आगे नहीं बढ़ सकी.

Sunny Deol in Damini Film: इसके बाद सनी देओल की हुई एंट्री

ओम पुरी के साथ बात नहीं बनने के बाद राजकुमार संतोषी ने सनी देओल को इस भूमिका के लिए अप्रोच किया. इससे पहले दोनों ‘घायल’ जैसी सफल फिल्म में साथ काम कर चुके थे और संतोषी सनी के साथ एक और गंभीर और दमदार फिल्म करना चाहते थे.

दिलचस्प बात यह थी कि संतोषी जानते थे कि ‘दामिनी’ की असली कहानी फिल्म की मुख्य किरदार दामिनी यानी मीनाक्षी शेषाद्रि के इर्द-गिर्द घूमती है. सनी देओल का किरदार महत्वपूर्ण जरूर था, लेकिन वह फिल्म के मुख्य नायक नहीं थे. इसके बावजूद सनी ने भूमिका को तुरंत स्वीकार कर लिया.

 दामिनी फिल्म का पोस्टर, फोटो इंस्टाग्राम
दामिनी फिल्म का पोस्टर, फोटो इंस्टाग्राम

फिल्म रिलीज होने के बाद सनी देओल के वकील गोविंद के किरदार ने दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की. कोर्टरूम में उनके गुस्से और दमदार संवाद ने फिल्म को अलग पहचान दी. खासकर ‘तारीख पर तारीख’ वाला संवाद आज भी हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित डायलॉग्स में गिना जाता है.

Rajkumar Santoshi Revealed to Take kamal Hassan in Ghatak Film: ‘घातक’ में कमल हासन को लेना चाहते थे संतोषी

राजकुमार संतोषी ने अपनी दूसरी चर्चित फिल्म ‘घातक’ को लेकर भी बड़ा खुलासा किया. 1996 में रिलीज हुई इस फिल्म में सनी देओल ने काशी का किरदार निभाया था, लेकिन शुरुआत में संतोषी की पहली पसंद सनी नहीं, बल्कि कमल हासन थे.

निर्देशक ने बताया कि वह कमल हासन के बहुत बड़े फैन हैं और उन्होंने खुद उनसे फिल्म को लेकर बातचीत की थी. हालांकि, फिल्म की कीमत और बिजनेस से जुड़े मुद्दों के कारण बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी. इसके बाद प्रोजेक्ट की दिशा बदल गई.

उस समय सनी देओल की तबीयत भी ठीक नहीं थी और वह ‘अजय’ नाम की एक अन्य फिल्म पर विचार कर रहे थे. वहीं संतोषी माधुरी दीक्षित के साथ एक रोमांटिक फिल्म बनाने की योजना पर काम कर रहे थे. लेकिन बाद में संतोषी ने एक बार फिर सनी से ‘घातक’ को लेकर बात की और अभिनेता ने तुरंत फिल्म के लिए हामी भर दी.

Sunny Deol and Santoshi Reunion in Batwara 1947: सनी देओल-संतोषी की जोड़ी फिर साथ

सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी ने ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी फिल्मों से अपनी खास जगह बनाई. इन फिल्मों में एक्शन के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों और मजबूत कहानी को भी प्रमुखता दी गई.

अब करीब तीन दशक बाद दोनों एक बार फिर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के लिए साथ आए हैं. यह फिल्म भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसे आमिर खान प्रोडक्शंस का समर्थन प्राप्त है. इस फिल्म के जरिए सनी देओल और राजकुमार संतोषी की चर्चित जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें: Batwara 1947 Flop: सनी देओल के मुस्लिम रोल ने फ्लॉप करवाई फिल्म? इन 2 शख्स ने खोला राज, बोले- पैसा लगाने के लिए नहीं थे तैयार Batwara 1947: कोलकाता पहुंचे सनी देओल और राजकुमार संतोषी, नेताजी के इस रिश्तेदार से की खास मुलाकात


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola