Nargis को देखते ही उनपर दिल हार गए थे राजकपूर, इस वजह से बाथटब में बैठकर खूब रोते थे एक्टर

Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Jun 2023 8:07 AM

विज्ञापन

राज कपूर और नरगिस जब सिल्वर स्क्रीन पर आते थे, तो एक जादू जैसा लगता था. उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को काफी पसन्द आती थी. ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन उनकी जोड़ी इतनी बेमिसाल थी कि उन्होंने साथ में 16 फिल्मों में काम किया था.

विज्ञापन

Nargis Birth Anniversary: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नरगिस का आज बर्थ एनीवर्सरी है. उनका जन्म 1 जून 1929 को कलकत्ता में हुआ था. नरगिस अपनी खूबसूरती के अलावा दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती थीं. फिल्मों के अलावा वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती थी. भारतीय सिनेमा के शोमैन राज कपूर और नरगिस के खूबसूरत ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को कौन भूल सकता है. दोनों की लव स्टोरी भी बेहद खास है.

राज कपूर और नरगिस की जोड़ी

राज कपूर और नरगिस जब सिल्वर स्क्रीन पर आते थे, तो एक जादू जैसा लगता था. उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को काफी पसन्द आती थी. ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन उनकी जोड़ी इतनी बेमिसाल थी कि उन्होंने साथ में 16 फिल्मों में काम किया था. वो भारतीय सिनेमा के सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक थे.

https://www.instagram.com/p/Crx9h9RrXzB/
नरगिस और राज कपूर की पहली मुलाकात

राज कपूर और नरगिस की पहली मुलाकात काफी खास थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राज कपूर अपनी पहली फिल्म ‘आग’ के लिए तैयारी कर रहे थे, जिसके लिए उन्हें सबसे अच्छी स्टूडियो चाहिए थी. इसके बारे में पूछताछ करने के लिए वो लोकप्रिय अभिनेत्री-गायिका जद्दनबाई के घर गए. वहां पहुंटने पर घर का दरवाजा नरगिस ने खोला. उस समय एक्ट्रेस बेसन सान रही थी और गलती से उनके गाल पर बेसन लग गया.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein को अलविदा कहते ही ‘सई’ के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट! इस एक्टर संग करेंगी काम
राज कपूर ने उस पल को किया रीक्रिएट

जब राज कपूर ने नरगिस को देखा तो पहली नजर में ही उनके दीवाने हो गए. इस पहली मुलाकात को एक्टर ने अपनी फिल्म ‘बॉबी’ में इस्तेमाल किया था. वो सीन आपको याद होगा जिसमें ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया फिल्म ‘बॉबी’ में पहली बार मिलते है. बता दें कि नरगिस और राजकपूर ने ‘बरसात, अंदाज, जान-पहचान, प्यार, आवारा अनहोनी, आशियाना, आह, धुन, पापी, श्री 420, जागते रहो, चोरी चोरी’ जैसी फिल्में की है.

नरगिस को यादकर रोते थे राज कपूर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नरगिस और राजकपूर एक नहीं हो पाए. साल 1958 में नरगिस ने सुनील दत्त से शादी कर ली. कहा जाता है कि जब नरगिस को उनकी शादी के बारे में पता चला तो वो खूब रोए थे. कहा जाता है कि उनकी याद में एक्टर अक्सर बाथटब में लेटकर फूट-फूट कर रोते थे.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola