Munjya के इस एक्टर का छलका दर्द, कास्टिंग काउच की वजह से छोड़ना पड़ा बॉलीवुड, कहा- सपनों को कुचल दिया…

Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Oct 2024 7:52 AM

विज्ञापन

Abhay Verma

बॉलीवुड में कास्टिंग काउच को लेकर अबतक कई स्टार्स बात कर चुके हैं. अब इस बार में फिल्म मुंज्या एक्टर अभय वर्मा ने बात की. उन्होंने कहा इसकी वजह से वो मुंबई छोड़ वापस अपने घर लौट गए थे.

विज्ञापन

एक्टर अभय वर्मा ने मनोज बाजपेयी अभिनीत थ्रिलर सीरीज द फैमिली मैन में छोटा सा किरदार निभाया था, लेकिन दर्शकों का ध्यान उनपर चला गया था. उसके बाद अभय फिल्म मुंज्या से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में सफल रहे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो गई और दर्शकों को उनकी एक्टिंग खूब पसंद आई. हाल ही में एक्टर ने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा खुलासा किया है. इस घटना के बाद एक्टर ने मुंबई को छोड़ दिया और वापस अपने घर हरियाणा चले गए थे.

कास्टिंग काउच को लेकर क्या कहा अभय वर्मा ने

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स हैं, जो कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं. कई सेलेब्स ने इसपर खुलकर बात भी की है. अब मुंज्या फेम एक्टर अभय वर्मा ने कास्टिंग काउच को लेकर इंस्टेंट बॉलीवुड से बात किया. अभय ने बताया, ”मैं कभी भी ऐसे सिचुएशन में नहीं पहुंचा, जहां मैंने नहीं कहा हो. हालांकि ऐसा एक बार हुआ था और इस वजह से बॉम्बे में मेरी पहली मुलाकात अच्छी नहीं थी. लोगों को अलग-अलग चीजें चाहिए होती है.”

अभय वर्मा ने कॉम्प्रोमाइज को कहां ना

अभय वर्मा ने कॉम्प्रोमाइज करने से मना कर दिया था और वापस अपने घर पानीपत लौट गए थे. एक्टर ने कहा, ”मैं उस समय बहुत नासमझ था और ये एक बार हुआ. उसके बाद मैंने खुद से कहा, मैं अपनी लाइफ का रिमोट दूसरों को चैनल बदलने के लिए क्यों दूं. ये मेरी लाइफ है और ये मेरा गोल है. उसके बाद मैं वापस पानीपत लौट गया और मैंन अपने सपनों को कुचल दिया था. एक्टर ने आगे बताया कि उसके बाद वो पूरी पावर के साथ बदला हुआ इंसान बनकर आया. मैंने खुद से कहा, ये मेरी जर्नी है और किसी और का हक नहीं है आपको मेरी जर्नी बताने का.” गौरतलब है कि अभय ने लिटिल थिंग्स, मन बैरागी, मुंज्या, मर्जी में काम किया है. इसके अलावा उन्होंने फिल्म सफेद से भी खूब तारीफें बटोरी है.

Also Read- Munjya के इस एक्टर ने ठुकराया था बड़े निर्देशक की फिल्म, इस वजह से नहीं बनी बात, स्टारकिड संग काम करने से चूके

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola