Munjya के इस एक्टर ने ठुकराया था बड़े निर्देशक की फिल्म, इस वजह से नहीं बनी बात, स्टारकिड संग काम करने से चूके
Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Aug 2024 11:50 AM
Munjya OTT
मुंज्या ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया था और ये मूवी इसी साल रिलीज हुई थी. मूवी में अभय वर्मा, शरवरी वाघ ने बेहतरीन काम किया है. फिल्म अभी तक ओटीटी पर नहीं आई है.
आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित मुंज्या ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. फिल्म के ट्रेलर को देखकर ही दर्शक इसे सिनेमाघरों में देखने के लिए उत्सुक हो गए थे. अभय वर्मा, शरवरी वाघ और मोना सिंह ने इसमें महत्वपूर्ण रोल निभाया है. भारत में इसने करीब 107 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. हॉरर कॉमेडी मूवी की कहानी दर्शकों को भा गई और इसने कमाल कर दिया. हालांकि अभी तक ये ओटीटी पर रिलीज नहीं हुई है. फिल्म के एक्टर अभय ने सबको अपनी एक्टिंग से इम्प्रेस कर दिया. क्या आपको पता है अभय को सुहाना खान की मूवी द आर्चीज ऑफर हुई थी.
क्या अभय वर्मा को ऑफर हुई थी ‘द आर्चीज’?
मुंज्या से पहले अभय वर्मा को जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ ऑफर हुई थी. डिजिटल कमेंट्री के साथ एक इंटरव्यू में अभय ने बताया कि उन्हें ‘द आर्चीज’ में एक रोल का ऑफर किया गया था. अभय ने ‘द आर्चीज’ के बदले संदीप सिंह द्वारा निर्देशित ‘सफेद’ को चुना था. एक्टर ने क्यों इस फिल्म को रिजेक्ट किया, इसके बारे में उन्होंने बताया था.
अभय वर्मा ने क्यों द आर्चीज को मना किया था?
अभय ने कहा था, दोनों फिल्में एक ही समय में हो रही थी. मैं द आर्चीज के प्रोसेस में था, लेकिन मैं सफेद करना चाहता था. मैंने द आर्चीज के लिए ऑडिशन दिया था. लेकिन सफेद का हो ही गया था तो मैंने उस फिल्म के साथ जाने का फैसला किया.
‘द आर्चीज’ से क्या सुहाना खान ने किया था डेब्यू?
फिल्म ‘द आर्चीज’ को जोया अख्तर ने निर्देशित किया था और ये ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आया था. इसमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर, युवराज मेंडा, मिहिर आहूजा, वेदांग रैना और अदिति सहगल ने काम किया था. दरअसल, ये कार्टून ‘द आर्ची शो’ का रूपांतरण था, जिसमें ये स्टारकिड्स दिखे थे. फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिएक्शन मिला था. ये पिछले साल रिलीज हुई थी.
Also Read- IPL 2024: केकेआर की जीत के बाद शाहरुख खान ने गौरी को किया KISS, बेटी सुहाना के छलके आंसू, VIDEO
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










