Mukesh Khanna: सोनाक्षी सिन्हा के बयान पर मुकेश खन्ना का पलटवार, कहा- उनका ज्ञान विकिपीडिया और सोशल मीडिया…

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 17 Dec 2024 8:30 PM

विज्ञापन

Sonakshi Sinha and Mukesh Khanna

Mukesh Khanna: सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा के बयान के बाद मुकेश खन्ना ने भी चुप्पी तोड़ी है. यहां उन्होंने बताया कि उनका एक्ट्रेस और उनके परिवार को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था.

विज्ञापन

Mukesh Khanna: सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा के बयान सामने आने के बाद मुकेश खन्ना ने भी एक इंटरव्यू के दौरान दुबारा इस मामले पर बात की है. मुकेश खन्ना ने कहा कि उनका सोनाक्षी या उनके परिवार का अपमान करने का कोई इरादा नहीं है. साथ ही उन्होंने आज की युवा पीढ़ी पर भी निशाना साधा है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

मुकेश खन्ना का पलटवार

मुकेश खन्ना ने न्यूज9 के साथ एक इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा वाले मामले पर बात करते हुए कहा- मैं हैरान हूं कि उन्हें रिएक्शन देने में इतना वक्त लग गया. मुझे पता था कि मैं मशहूर शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में हुई उस घटना का जिक्र करके उन्हें नाराज कर रहा हूँ, लेकिन मेरा उन्हें या उनके पिता को बदनाम करने का कोई गलत इरादा नहीं था, जो मेरे सीनियर हैं और मेरे उनके साथ बहुत अच्छे संबंध हैं.

आज की पीढ़ी पर साधा निशाना

मुकेश खाना ने आज की पीढ़ी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘उनका (युवा पीढ़ी का) ज्ञान विकिपीडिया और सोशल मीडिया या यूट्यूब पर होने वाली बातचीत तक ही सिमित रह गया है और उसका एक हाई-फाई केस मेरे सामने था, जिसका उदहारण देकर मैं दूसरों को समझा सकता था. माता-पिता को, बच्चों को, बेटियों को.’ उन्होंने आगे कहा- हमारे पास एक व्यापक संस्कृति और इतिहास है, जिसे आज के हर युवा को जानना चाहिए और सिर्फ जानना ही नहीं चाहिए, बल्कि उस पर फक्र महसूस चाहिए. बस इतनी ही बात है.

क्या था पूरा मामला?

सोनाक्षी सिन्हा से कुछ सालों पहले केबीसी 11 के दौरान भगवन हनुमान से जुड़ा एक सवाल किया गया था कि रामायण में हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे. एक्ट्रेस इस सवाल का जवाब नहीं दे पाई थीं. अब उसी किस्से को हाल ही में मुकेश खन्ना ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि इसमें सोनाक्षी की गलती नहीं बल्कि उनके पिता की गलती है. उन्होंने अपने बच्चों को क्या सिखाया है?

Also Read: Shatrughan Sinha: बेटी सोनाक्षी की परवरिश का मुकेश खन्ना ने उड़ाया मजाक, तो पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने लगा डाली क्लास

Also Read: सोनाक्षी सिन्हा की परवरिश का मुकेश खन्ना ने उड़ाया मजाक, तो भड़की दबंग गर्ल, बोलीं- अगर भगवान राम…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola