Mithun Chakraborty: क्या मिथुन निभाएंगे आध्यात्मिक गुरु ओशो का किरदार? बोले- मैं उनके जैसे दिखता...

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 30 Jan 2025 6:02 PM

विज्ञापन

Osho Rajneesh and Mithun Chakraborty

Mithun Chakraborty: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें ओशो रजनीश का रोल ऑफर हो चूका है, लेकिन उनके लिए यह किरदार निभाना आसान नहीं है. आइए बताते हैं ऐसा क्यों.

विज्ञापन

Mithun Chakraborty: 80 के दशक से अबतक बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पकड़ बनाये रखने वाले दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें आध्यात्मिक गुरु ओशो का रोल ऑफर हुआ है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि कई लोगों का मानना है कि वह देखने में भी ओशो जैसे लगते हैं, लेकिन उनके लिए ओशो का किरदार निभाना आसान नहीं है. आइए बताते हैं उन्होंने आगे क्या कुछ कहा है.

मिथुन निभाएंगे ओशो का किरदार?

मिथुन चक्रवर्ती ने टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ओशो का किरदार निभाने पर कहा, “आपने इतनी बड़ी बात कह दी है. अब मैं आपको क्या बताऊं? इस फिल्म के चीफ एडिटर, द कश्मीर फाइल्स की शूटिंग के दौरान मैंने अपनी कुछ तस्वीरें ली थीं. मैं एक मूड में बैठा था, आसपास आसमान और सबकुछ था, और उन्होंने (फिल्म के चीफ एडिटर) कहा कि मैं ओशो की तरह दिखता हूं. मुझे ओशो रजनीश का रोल ऑफर भी हुआ है, लेकिन अभी कुछ भी कंफर्म नहीं है क्योंकि फिल्म को बनने में पांच से छह साल लगेंगे. ये बिल्कुल पर्फेक्ट चुनाव है और विवेक (विवेक अग्निहोत्री) चाहते हैं मैं रोल प्ले करूं. एक और व्यक्ति ने भी मुझे ओशो का रोल ऑफर किया है.”

‘ओशो एक जीवित भगवान…’

मिथुन चक्रवर्ती ने आगे कहा, “मैं शायद यह प्रोजेक्ट ले लूं, लेकिन जब आप हां कहते हैं, आपको हर चीज देखनी पड़ती है क्योंकि ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. अपने फॉलोअर्स के लिए ओशो एक जीवित भगवान की तरह हैं. ये आसान नहीं है, लेकिन लोग कहते हैं मैं उनके जैसा दिखता हूं. वो बहुत महान आदमी थे, और उनका मैं बहुत सम्मान करता हूं.”

रोमांटिक फिल्में करने पर क्या बोले मिथुन?

मिथुन से जब पूछा गया कि क्या उन्हें कभी लगा कि खुद के लिए उन्हें एक रोमांटिक फिल्म बनानी चाहिए? तो इसपर उन्होंने कहा, “बिल्कुल भी नहीं. मैं बहुत प्रैक्टिकल इंसान हूं। वक्त के साथ मैं बदल गया हूं. मैं अपनी उम्र के हिसाब से खुद को ढाल लेता हूं. इस स्तर पर मैं एक पारंपरिक फिल्म नायक नहीं हूं. मैंने बंगाली सिनेमा में प्रोजापोती जैसी फिल्में की हैं. तो मैं खुद को फिल्म मास्टर मानता हूं.”

मिथुन चक्रवर्ती की अपकमिंग फिल्म

मिथुन चक्रवर्ती बहुत जल्द विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द दिल्ली फाइल: द बंगाल चैप्टर’ में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे. मालूम हो कि एक्टर विवेक अग्निहोत्री के साथ ‘द ताशकंद फाइल्स’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्मों में भी में काम कर चुके हैं.

यह भी पढ़े: KBC 16 में पूछा गया भुवन बाम से जुड़ा यह सवाल, VIDEO शेयर कर यूट्यूबर बोले- स्पीचलेस

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola