Mere Husband Ki Biwi OTT Release: अर्जुन और भूमि की रॉम-कॉम इस OTT पर देगी दस्तक, जानें स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 01 Feb 2025 10:22 AM
Mere Husband Ki Biwi Collection Day 6
Mere Husband Ki Biwi OTT Release: अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत की अपकमिंग फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' का नया पोस्टर सामने आया है. इसी के साथ फिल्म के ओटीटी रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है.
Mere Husband Ki Biwi OTT Release: अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ में खलनायिकी से दर्शकों के रोंगटे खड़े करने वाले बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अब एक नहीं, बल्कि दो-दो हसीनाओं से इश्क फरमाते हुए नजर आएंगे. अभी हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का नया पोस्टर जारी हुआ है. इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म के रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं फिल्म की पूरी डिटेल.
यहां देखें फिल्म का पोस्टर-
मेरे हस्बैंड की बीवी का नया पोस्टर
अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत और भूमि पेडनेकर की ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म की अनाउंसमेंट जनवरी के शुरुआत में एक प्रोमो जारी कर की गई थी, जिसमें 2 फीमेल शूज के बीच एक मेल शूज है. इस प्रोमो को देख मालूम पड़ता है कि फिल्म की कहानी एक लव ट्रायंगल के इर्द-गिर्द घूमती है. अब फिल्म का एक नया पोस्टर सामने, जिसमें फिल्म की लीड एक्ट्रेस रकुल और भूमि घोड़े पर सवार हैं और बीच में खड़े अर्जुन कपूर को दुप्पटे से खींच रही हैं. इसके नीचे कैप्शन में लिखा, ‘खेंचो… और खेंचो!!! शराफत की यही सजा तो होती है… कलेश हो या क्लैश, फसता तो मुझ जैसा आम आदमी है.’ कुल मिलाकर फिल्म के पोस्टर को देख मालूम पड़ता है कि यह काफी एंटेरटिनिंग होगी.
कब और कहां स्ट्रीम होगी मेरे हस्बैंड की बीवी?
मेरे हसबैंड की बीवी एक रोम-कॉम ड्रामा है, जो 21 फरवरी, 2025 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. फिल्म की कहानी दो लड़कियों के बीच फंसे हुए अर्जुन पर केंद्रित है, जिसका निर्देशन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं. वहीं, फिल्म को पूजा एंटरटेनमेंट, पीवीआर पिक्चर्स और जस्ट म्यूजिक के बैनर तले तैयार किया जा रहा है.
यह भी पढ़े: Marco OTT Release: उन्नी मुकुंदन की फिल्म मार्को इस ओटीटी पर हो रही रिलीज, नोट कर लें डेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










