‘ये हमारा प्री-हनीमून फेज…’, अर्जुन कपूर संग शादी के सवाल पर मलाइका अरोड़ा ने दिया दिलचस्प जवाब, कही ये बात

Arjun Kapoor Malaika Arora
अरबाज खान के साथ तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर को डेट करने लगी. हर इवेंट, पार्टी में अक्सर कपल साथ में दिखते है. दोनों की शादी का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे है. इस बीच एक्ट्रेस ने शादी को लेकर बड़ी बात कह दी है.
बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में रहती है. मलाइका अपने से 12 साल छोटे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को डेट कर रही है. मलाइका और अर्जुन अपने रिलेशनशिप में काफी खुश है और अक्सर साथ में स्पॉट होते है. हालांकि दोनों के चाहने वाले उनकी शादी के बारे में जानना चाहते है. इस बीच एक्ट्रेस ने शादी के सवाल पर ऐसा कुछ कह दिया, जिससे वो लाइमलाइट में आ गई.
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2023 में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग अपनी शादी को लेकर प्रतिक्रिया दी. एक्ट्रेस ने कहा, तलाक के बाद उन्हें उनसे उम्र में छोटे शख्स से प्यार मिला. साथ ही कहा कि प्यार में कोई उम्र की सीमा नहीं होती और शादी की कोई जल्दी नहीं है. माला ने कहा कि फिलहाल वो प्री-हनीमून फेज को एन्जॉय कर रही है.
मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से साल 2017 में तलाक लिया था. कपल का एक बेटा अरहान है, जो दोनों से काफी क्लोज है. तलाक के बाद एक्ट्रेस अर्जुन कपूर को डेट करने लगी. हर इवेंट, पार्टी में अक्सर कपल साथ में दिखते है. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो वो हाल ही में शो मूविंग इन विद मलाइका में दिखाई दी थी. शो में फराह खान, भारती सिंह, नेहा धूपिया और करण जौहर जैसे स्टार्स नजर आए थे. जबकि अर्जुन कपूर पिछली बार फिल्म कुत्ते में नजर आए थे.
Also Read: Moving in With Malaika: अरबाज खान से क्यों अलग हुई मलाइका अरोड़ा? शो में खुद एक्ट्रेस ने किया खुलासा
खान सरनेम हटाया एक्ट्रेस ने
मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से तलाक लेने के बाद खान सरनेम हटाने पर बात किया था. उन्होंने कहा था, मेरे पास बहुत से लोग थे जिन्होंने मुझे बताया कि मैं सरनेम छोड़ने की सबसे बड़ी गलती कर रही हूं. बहुत सारे लोग मुझसे कहते हैं कि ‘आपको सरनेम के महत्व का एहसास नहीं है.’ मेरे मन में अपने पूर्व ससुराल वालों और परिवार के लिए बहुत सम्मान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










