Loveyapa Box Office Collection Day 3: वीकेंड में ही लवयापा का हुआ डब्बा बंद, 3 दिन में ही बजा बैंड, जानें कलेक्शन

Loveyapa Box Office Collection Day 3
Loveyapa Box Office Collection Day 3: ‘लवयापा’ को हिमेश रेशमिया की ‘बैडएस रविकुमार’ से कड़ी टक्कर मिल रही है. रविवार को फिल्म की कमाई कोई खास नहीं रही. जुनैद खान और खुशी कपूर ने तीसरे दिन कितनी कमाई की, यहां जानिए.
Loveyapa Box Office Collection Day 3: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत में आमिर खान के बेटे जुनैद खान और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर की फिल्म लवयापा 7 फरवरी को रिलीज हुई. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है. अद्वैत चंदन की ओर से निर्देशित .ये फिल्म 2022 की हिट फिल्म ‘लव टुडे’ की हिंदी रीमेक है.7 फरवरी को ही हिमेश रेशमिया की बैडएस रविकुमार रिलीज हुई. लवयापा से बेहतर बैडएस रविकुमार सिनेमाघरों में परफॉर्म कर रही है. स्टार किड्स की पहली फिल्म ने तीसरे दिन कितनी कमाई की, चलिए आपको बताते हैं.
‘लवयापा’ ने पहले रविवार को इतनी कमाई की
‘लवयापा’ को हिमेश रेशमिया की ‘बैडएस रविकुमार’ से कड़ी टक्कर मिल रही है. ओपनिंग डे पर फिल्म ने सिर्फ 1.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. सैकनिल्क रिपोर्ट के अनुसार, रविवार 9 फरवरी को फिल्म लवयापा ने 1.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. पहले वीकेंड पर फिल्म की कमाई सिर्फ 4.45 करोड़ रुपये हुई.
- लवयापा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन-1.15 करोड़ रुपये
- लवयापा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन- 1.65 करोड़ रुपये
- लवयापा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरा दिन- 1.65 करोड़ रुपये
लवयापा की कुल कमाई- 4.45 करोड़ रुपये
लवयापा को लेकर आमिर खान ने कहा- मुझे यह फिल्म पसंद आई
आमिर खान ने अपने बेटे जुनैद खान की फिल्म लवयापा को लेकर एएनआई से कहा, “मैंने रफ कट देखा है. मुझे यह फिल्म पसंद आई. यह बहुत मनोरंजक है. सेलफोन की वजह से आजकल हमारी जिंदगी किस तरह बदल गई है और इसकी वजह से हमारी जिंदगी में क्या-क्या दिलचस्प चीजें घटित होती हैं, यह सब इसमें दिखाया गया है. एक्टर्स ने अच्छा काम किया है. जब मैंने फिल्म देखी और खुशी कपूर को देखा, तो मुझे लगा कि मैं श्रीदेवी को देख रहा हूं. उनकी ऊर्जा वहां थी, मैं देख सकता था. मैं श्रीदेवी का बहुत बड़ा फैन हूं.”
यह भी पढ़ें- Badass Ravikumar Box Office 3: हिमेश रेशमिया की बैडएस रविकुमार तीसरे दिन हिट हुई या फ्लॉप? रविवार को छापे इतने करोड़
यह भी पढ़ें- Loveyapa First Review: करण जौहर ने फिल्म लवयापा का किया पहला रिव्यू, कहा- 2025 की पहली प्रेम कहानी…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










