ePaper

Leo 2: 'तलपति 69' नहीं ये हो सकती है विजय की आखिरी फिल्म, निर्देशक लोकेश कनगराज ने फिल्म के टाइटल से उठाया पर्दा

Updated at : 13 Oct 2024 2:56 PM (IST)
विज्ञापन
Leo 2: 'तलपति 69' नहीं ये हो सकती है विजय की आखिरी फिल्म, निर्देशक लोकेश कनगराज ने फिल्म के टाइटल से उठाया पर्दा

Leo 2: लोकेश कनगराज ने अपनी फिल्म 'लियो' के सीक्वल पर एक बड़ी अपडेट साझा की है. उन्होंने फिल्म में विजय तलपति का हिस्सा बनने पर भी जानकारी शेयर की है. और साथ ही टाइटल को लेकर भी खुलासा किया है.

विज्ञापन

Leo 2: साउथ निर्देशक लोकेश कनगराज इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कुली’ पर काम कर रहे हैं. इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत लीड रोल में हैं. वहीं, इनके साथ फिल्म में नागार्जुन और श्रुति हसन भी अहम भूमिकाओं में हैं. ऐसे में फिल्म के रिलीज से पहले ही निर्देशक ने तलपति विजय की फिल्म लियो के सीक्वल पर एक बड़ी अपडेट साझा की है. उन्होंने फिल्म के सीक्वल बनाने पर इच्छा व्यक्त की है. साथ ही लियो 2 के टाइटल से भी पर्दा उठाया है.

लियो के सीक्वल पर बड़ी अपडेट

कुली के निर्देशक लोकेश कनगराज ने हाल ही में लियो के सीक्वल पर खुलासा किया है. लियो के पहले भाग में विजय तलपति मुख्य भूमिका में थे. हाल ही में उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म ‘तलपति 69’ का एलान किया है. इस बीच लियो के निर्देशक ने तलपति के भाग 2 में होने पर इच्छा व्यक्त की है. उन्होंने 123 तेलुगु के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि अगर सुपरस्टार (विजय) सहमत हो तो वह हमेशा सीक्वल बनाने के लिए तैयार रहेंगे. आगे उन्होंने कहा कि अगर उन्हें विजय के साथ ‘लियो 2’ बनाने का अवसर मिला, तो वह इसका टाइटल ‘पार्थिबन’ रखेंगे.

क्या तलपति 69 नहीं होगी विजय की आखरी फिल्म?

लोकेश के इस खुलासे के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. और we चाहते हैं कि निर्देशक जल्द ही इस फिल्म पर काम शुरू करें. लेकिन विजय के राजनीति में प्रवेश होने के बाद उन्होंने एक्टिंग से सन्यास लेने का फैसला कर लिया है. ऐसे में अब ‘तलपति 69’ उनकी आखरी फिल्म है. और लियो 2 पर काम करने के लिए पहले एक्टर को मुहर लगानी पड़ेगी.

कब रिलीज होगी ‘कुली’?

लोकेश कनगराज की निर्देशित तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘कुली’ में रजनीकांत के साथ श्रुति हासन, सत्यराज, सौबिन शाहिर और महेंद्रन अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स ने किया गया है. यह फिल्म साल 2025 में रिलीज होगी.

Also Read: Ajay Devgn Upcoming Movies: सिंघम अगेन से सन ऑफ सरदार 2 तक, चलता रहेगा अजय देवगन की फिल्मों का सिलसिला

Also Read: Kartik Aaryan Upcoming Movies: हॉरर-कॉमेडी के बाद इन रोमांटिक फिल्मों में रंग जमाएंगे कार्तिक आर्यन, डिटेल्स पढ़े

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola