Laal Singh Chaddha OTT: आमिर खान-करीना कपूर की लाल सिंह चड्ढा इस ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें सारी डिटेल
Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Oct 2022 12:00 PM
Laal Singh Chaddha OTT Released: फिल्म लाल सिंह चड्ढा के ओटीटी रिलीज का फैंस इंतजार कर रहे थे. आमिर खान और करीना कपूर की ये मूवी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब इसे दर्शक ओटीटी पर भी देख सकते है. चलिए आपको बताते है ये मूवी कौन से प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है.
Laal Singh Chaddha OTT: आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) 11 अगस्त को रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी कोई कमाल नहीं दिखा पाई. हालांकि फिल्म से पूरे स्टारकास्ट को काफी उम्मीद थी, लेकिन फिल्म फुस्स साबित हुई. अब ये मूवी दो महीने बाद ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. अब देखना है कि ओटीटी पर ये फिल्म कैसा प्रदर्शन करेगी.
फिल्म लाल सिंह चड्ढा नेटफ्लिक्स पर 5 अक्टूबर से स्ट्रीम हो रहा है. फिल्म में आमिर खान-करीना कपूर के अलावा नागा चैतन्य और मोना सिंह अहम किरदार में है. मूवी में हिंदी के अलावा तेलुगु और तमिल भाषाओं स्ट्रीम हो रही है. नेटफ्लिक्स ने फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए ये लिखा, अपने गोलगप्पे तैयार रखें क्योंकि लाल सिंह चड्ढा अब स्ट्रीम हो रही है.
Keep your p̶o̶p̶c̶o̶r̶n̶ golgappas ready because Laal Singh Chaddha is NOW STREAMING!😍🪶 pic.twitter.com/KTcDwiJAfA
— Netflix India (@NetflixIndia) October 5, 2022
फिल्म लाल सिंह चड्ढा ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत कम की कमाई की. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें को इंडिया में फिल्म ने 70 करोड़ का बिजनेस किया था. अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित ये मूवी फॉरेस्ट गंप की हिन्दी रीमेक थी. इसमें टॉम हैंक्स ने अहम रोल निभाया था. ये फिल्म सुपरहिट रही थी.
लाल सिंह चड्ढा को लेकर क्या बोले थे आमिर खान
लाल सिंह चड्ढा को रिलीज से पहले काफी आलोचना सहना पड़ा था. इसपर आमिर खान ने कहा था, वो लोग ऐसा मानते हैं कि मैं कोई ऐसा इंसान हूं जिसे भारत पसंद नहीं है. उनके दिल में वे विश्वास करते हैं, लेकिन सच नही है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग ऐसा महसूस करते हैं. ऐसा नहीं है. कृपया मेरी फिल्म का बहिष्कार न करें. कृपया मेरी फिल्म देखें.” लाल सिंह चड्ढा के साथ अक्षय कुमार की मूवी रक्षाबंधन 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अक्षय की ये मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










