KRK ने फिल्म निर्माता Vivek Agnihotri का उड़ाया मजाक! बोले- ये तो अन्याय हो रहा है विवेक भाई के साथ…

Updated:
विज्ञापन
KRK ने फिल्म निर्माता Vivek Agnihotri का उड़ाया मजाक! बोले- ये तो अन्याय हो रहा है विवेक भाई के साथ…

एक्टर कमाल राशिद खान अपने ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में आ जाते है. केआरके ने लेटेस्ट ट्वीट में फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री को लेकर बड़ी बात कह दी है.

विज्ञापन

एक्टर और फिल्म क्रिटिक्स केआरके (KRK) उर्फ कमाल राशिद खान अपनी दिल की बात सोशल मीडिया पर रखने से नहीं हिचकिचाते. केआरके फिल्मों के रिव्यू से लेकर बॉलीवुड एक्टर्स, फिल्ममेकर पर भी कमेंट करने से पीछे नहीं हटते. अब एक्टर ने फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) को लेकर ट्वीट क्या है. ऐसे में आप सोच रहे है, आखिरी केआरके ने क्या कहा है. चलिए आपको बताते है.

केआरके ने उड़ाया विवेक अग्निहोत्री का मजाक?

कमाल राशिद खान ने अपने ट्विटर पर लिखा, भाई विवेक अग्निहोत्री ने पिछले 9 सालों में शानदार फिल्में बनाई हैं. अभी भी बॉलीवुड के लोग उन्हें डायरेक्टर नहीं मानते हैं. कोई भी बड़ा एक्टर या बड़ा प्रोड्यूसर उनके साथ काम नहीं करना चाहता. ये तो अन्याय हो रहा है विवेक भाई के साथ. साथ ही हंसने वाला इमोजी बनाया है.

द कश्मीर फाइल्स को लेकर चर्चा में थे विवेक अग्निहोत्री

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स सुपरहिट रही है. बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने खूब कमाई की और कई रिकॉर्ड भी बनाए. साथ ही मूवी ने दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी तारीफें बटोरीं. अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार द्वारा अभिनीत द कश्मीर फाइल्स 1990 के दशक की शुरुआत में घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है.

Also Read: 190 करोड़ का बंगला बना Urvashi Rautela का नया घर, इस फिल्ममेकर की बनी पड़ोसी, जानें क्या है इसकी खासियत

शाहिद कपूर का भी मजाक उड़ा चुके है केआरके

वहीं, केआरके शाहिद कपूर का मजाक उड़ाया था. केआरके ने लिखा, #JioCinema पर शाहिद कपूर की नई फिल्म #BloodyDaddy स्ट्रीम फ्री होने जा रही है! फिर लोग उनकी किसी भी फिल्म को थिएटर में देखने के लिए टिकट क्यों खरीदेंगे? तो मेरा मानना ​है कि शाहिद का करियर पूरी तरह से खत्म हो गया है. उनकी अगली फिल्म को भी सिनेमाघरों में 1 करोड़ की ओपनिंग नहीं मिलेगी.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola