Ponniyin Selvan 2 Collection: ऐश्वर्या राय की PS 2 के सामने सलमान की KKBKKJ का निकला दम, जानें कलेक्शन

Published by :Divya Keshri
Published at :03 May 2023 4:07 PM (IST)
विज्ञापन
Ponniyin Selvan 2 Collection: ऐश्वर्या राय की PS 2 के सामने सलमान की KKBKKJ का निकला दम, जानें कलेक्शन

पोन्नियिन सेलवन 2 मड़े टेस्ट पास कर गई. मूवी को रिलीज हुए चार दिन ही हुए है, लेकिन ये बंपर कमाई कर रही है. ऐश्वर्या राय बच्चन की मूवी का जादू दर्शकों पर चल रहा है. वहीं सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान की हालत खराब है.

विज्ञापन

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Collection: मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन 2 में विक्रम, कार्थी, जयम रवि, तृषा कृष्णन और ऐश्वर्या राय बच्चन प्रमुख भूमिकाओं में हैं. मूवी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. तीन दिन में अबतक 80 करोड़ रुपये का कलेक्शन हो गया है. चौथे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. वहीं, सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान की कमाई में गिरावट देखी गई. चलिए बताते है 11वें दिन मूवी ने कितना कमाया.

पोन्नियिन सेलवन 2 कर रही खूब कमाई

पोन्नियिन सेलवन 2 मड़े टेस्ट पास कर गई. मूवी को रिलीज हुए चार दिन ही हुए है, लेकिन ये बंपर कमाई कर रही है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, चौथे दिन 24 करोड़ रुपये कमाए है. टोटल कलेक्शन की बात करें तो ये 100 करोड़ के पार हो गई है. अभी तक मूवी ने 105.02 करोड़ रुपये है. जबकि वर्ल्डवाइड मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से अधिक की कमाई की है.

PS 2 ने दुनिया भर में कमाए इतने करोड़

अपने ट्विटर पर मद्रास टॉकीज ने एक छोटा सा क्लिप शेयर कर लिखा, बाधाओं को तोड़ना और विश्व को जीतना! #PS2 ने दुनिया भर में 200 करोड़ से अधिक की कमाई की है! बता दें कि फिल्म पोन्नियिन सेलवन 2 की कहानी की बात करें, तो पहले भाग में कहानी में सम्राट सुन्दर चोल के छोटे बेटे अरुल्मोंरीवमन( जयम रवि )सिंहल युद्ध के दौरान लापता हो गए थे. कहानी आगे बढ़ गयी है. दुनिया भर में फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ हुई थी.


किसी का भाई किसी की जान का कलेक्शन

सलमान खान और पूजा हेगड़े की फिल्म किसी का भाई किसी की जान की हालत खराब है. 11वें दिन मूवी ने 2-3 करोड़ रुपये के बीच कमाई की. अबतक टोटल कलेक्शन 102 करोड़ हो गए है. बता दें कि हाल ही में सलमान अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में थे. सलमान ने जान से मारने वाली धमकी पर कहा था, मैं पूरी सुरक्षा के साथ हर जगह जा रहा हूं. मुझे पता है कि जो भी होने वाला है वह होगा चाहे आप कुछ भी करें. मुझे विश्वास है कि (ईश्वर की ओर इशारा करते हुए) कि वह वहां है. ऐसा नहीं है कि मैं फ्री रूप से घूमना शुरू कर दूंगा, ऐसा नहीं है. अब मेरे चारों तरफ इतने शेरा हैं, इतने बंदूकों से घिरा रहता हूं कि कभी-कभी मुझे खुद भी डर लगने लगता है.

Also Read: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Collection: सलमान खान की फिल्म का निकला दम, धुआंधार कमाई कर रही ‘पोन्नियिन सेलवन 2’

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola