Kis Kisko Pyaar Karoon 2 BO Collection Day 11: सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही कपिल शर्मा की ‘किस किस को प्यार करूं 2’, 11वें दिन भी नहीं दिखा दम
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 23 Dec 2025 7:06 PM
किस किस को प्यार करूं 2 बीओ कलेक्शन दिन 11, फोटो- इंस्टाग्राम
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 11: कपिल शर्मा की फिल्म की कमाई 11वें दिन भी कमजोर रही. जानिए डे-वाइज कलेक्शन और हिट या फ्लॉप स्टेटस.
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 BO Collection Day 11: कॉमेडियन से अभिनेता बने कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही है. रिलीज के 11 दिन बाद भी फिल्म की कमाई बेहद सुस्त बनी हुई है. दूसरी फिल्मों की मजबूत मौजूदगी के चलते यह रोमांटिक कॉमेडी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही .
फिल्म की रफ्तार इतनी धीमी है कि 11वें दिन तक यह मुश्किल से 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकी है. खास तौर पर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ के प्रभाव ने इसकी कमाई पर बड़ा असर डाला है. आइए आपको पूरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बताते हैं.
11वें दिन की कमाई कितनी रही?
फिल्म में कपिल शर्मा के साथ हीरा वरीना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं. हालांकि, बेहतरीन स्टारकास्ट के बावजूद दर्शकों का रिस्पॉन्स कमजोर रहा. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में फिल्म ने 11वें दिन केवल 0.13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 11.9 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया है.
क्या ‘किस किस को प्यार करूं 2’ फ्लॉप साबित हुई?
कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो साफ है कि यह फिल्म कपिल शर्मा की पहली फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ के मुकाबले कहीं पीछे रह गई है. पहली फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 49.98 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. ऐसे में मौजूदा कलेक्शन को देखते हुए ‘किस किस को प्यार करूं 2’ को फ्लॉप की श्रेणी में रखा जा रहा है.
डे-वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (भारत)
- Day 1 – ₹1.85 करोड़
- Day 2 – ₹2.50 करोड़
- Day 3 – ₹2.90 करोड़
- Day 4 – ₹0.90 करोड़
- Day 5 – ₹1.10 करोड़
- Day 6 – ₹0.85 करोड़
- Day 7 – ₹0.75 करोड़
- Day 8 – ₹0.22 करोड़
- Day 9 – ₹0.35 करोड़
- Day 10 – ₹0.46 करोड़
- Day 11 – ₹0.13 करोड़
Total Collection (India): ₹11.9 करोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










