Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 16: रेड 2 की आंधी में उड़ा केसरी 2, कछुए की चाल से बढ़ रही कमाई, जानें टोटल कलेक्शन

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 55
Kesari Chapter 2 Box Office collection Day 16: फिल्म केसरी चैप्टर 2 को सिनेमाघरों में दो हफ्तों से ज्यादा का समय हो गया है. अक्षय कुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी स्लो हो गई है. अबतक मूवी ने कितनी कमाई कर ली, यहां जानिए.
Kesari Chapter 2 Box Office collection Day 16: अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 ने अपने रिलीज के शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर दो सफल हफ्ते देखने के बाद फिल्म की कमाई अब कम हो गई है. फिल्म की टक्कर पहले सनी देओल की जाट से हुई और अब अजय देवगन की रेड 2 इसे कड़ा मुकाबला दे रही है. फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन हो गए है और 16वें दिन का कलेक्शन आपको बताते हैं.
केसरी चैप्टर 2 ने 16वें दिन सिर्फ की इतनी कमाई
केसरी चैप्टर 2 को सनी देओल की जाट ने जबरदस्त टक्कर दी और अब रेड 2 ने अक्षय कुमार की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल कर दिया है. फिल्म अब संघर्ष करती दिख रही है और कलेक्शन धीमी हो गई है. इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 16वें दिन मूवी ने सिर्फ 1.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. उम्मीद है कि साम तक नंबर्स बढ़ जाएंगे और ये आंकड़े अपडेट हो जाएंगे. अब तक फिल्म का नेट कलेक्शन 77.90 करोड़ रुपये हो गया है. कयास लगाए जा रहे कि रविवार को फिल्म की कमाई में थोड़ा सुधार आ सकता है.
डे वाइज केसरी 2 का कलेक्शन
- Kesari Chapter 2 Collection Day 1- 7.75 करोड़
- Kesari Chapter 2 Collection Day 2- 9.75 करोड़
- Kesari Chapter 2 Collection Day 3- 12 करोड़
- Kesari Chapter 2 Collection Day 4- 4.5 करोड़
- Kesari Chapter 2 Collection Day 5- 4.8 करोड़
- Kesari Chapter 2 Collection Day 6- 0.06 करोड़
- Kesari Chapter 2 Collection Day 7- 3.5 करोड़
- Kesari Chapter 2 Collection Day 8- 0.39 करोड़
- Kesari Chapter 2 Collection Day 9- 8.15 करोड़
- Kesari Chapter 2 Collection Day 10- 0.03 करोड़
- Kesari Chapter 2 Collection Day 11- 2.75 करोड़
- Kesari Chapter 2 Collection Day 12- 2.65 करोड़
- Kesari Chapter 2 Collection Day 13- 2.15 करोड़
- Kesari Chapter 2 Collection Day 14- 1.8 करोड़
- Kesari Chapter 2 Collection Day 15- 1.1 करोड़
- Kesari Chapter 2 Collection Day 16- 1.90 करोड़
टोटल कमाई- 77.90 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










