Live Updates

Katrina Kaif Vicky Kaushal wedding: शादी में शामिल नहीं होगी सलमान की फैमिली, डिजायनर ने किया खुलासा

Updated at : 09 Dec 2021 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
Katrina Kaif Vicky Kaushal wedding: शादी में शामिल नहीं होगी सलमान की फैमिली, डिजायनर ने किया खुलासा

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ LIVE आगामी 9 दिसंबर को सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा स्थित होटल सिक्स सेंसेस फोर्ट में शाही अंदाज में सात फेरे लेंगे. दोनों कपल अपने प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज को एंजॉय कर रहे हैं.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

पूल साइड संगीत सेरेमनी को किया इंज्वॉय

ETimes की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, कैटरीना और विक्की की हल्दी की रस्म आज दोपहर हुई, जिसमें 20 से 25 मेहमान शामिल हुए. इतना ही नहीं, होने वाले दूल्हा-दुल्हन ने कथित तौर पर पूल साइड संगीत समारोह का भी आनंद लिया. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मेहमानों ने कई बॉलीवुड के लोकप्रिय गानों पर डांस किया. विक्की कौशल और कैटरीना इसका जमकर लुत्फ उठाया.

सलमान की फैमिली नहीं होगी शादी में शामिल 

इंडिया टुडे से खास बातचीत में एशले रेबेलो ने कहा, कैटरीना कैफ के अच्छे दोस्त सलमान खान की शादी में शामिल होने की अफवाहों के बीच, सुपरस्टार के निजी स्टाइलिस्ट और डिजायनर एशले रेबेलो ने कंफर्म किया कि न तो सलमान और न ही उनके परिवार के सदस्य समारोह का हिस्सा होंगे. मुझे आमंत्रित नहीं किया गया है.”

आज रात होगी बॉलरूम पार्टी  

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की संगीत सेरेमनी के बाद, यह कहा जा रहा है कि कपल आज रात एक बॉलरूम पार्टी आयोजित करेंगे. वहीं फिल्म निर्माता अली अब्बास जफर, जो संयुक्त अरब अमीरात में हैं, शादी के लिए उड़ान भर सकते हैं.

विक्की कौशल-कैटरीना कैफ की संगीत सेरेमनी शुरू

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं1 इससे एक दिन पहले यानि आज राजस्थान के सोजत शहर की मेहंदी ने होने वाली दुल्हन के हाथों पर लगाई थी. न्यूज 18 की खबरों के मुताबिक, संगीत सेरेमनी की तैयारी जोरों पर है और यह कथित तौर पर शाम 7:30 बजे के बाद शुरू हो चुकी है. गुरदास मान और शंकर महादेवन के साथ पंजाबी गायक मंज मुसिक और नंदी कौर प्रस्तुति देंगे.

कैटरीना कैफ की वायरल हुई तसवीरों का सच

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के फैंस शादी की तसवीरें सामने आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सभी प्री-वेडिंग फेस्टिव डिटेल्स के बीच, कैटरीना की हरे रंग की कांजीवरम साड़ी में हाथों पर मेहंदी लगाई हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. और कई लोग अनुमान लगा रहे हैं कि तस्वीरें उनके प्री-वेडिंग समारोह की हैं. तस्वीरों में, वह अपने द्वारा पहने गए कई गहनों के साथ एक शानदार साड़ी में देखी जा सकती है. हालांकि ये तस्वीरें एक पुराने विज्ञापन की हैं, जिसमें मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी हैं.

अगले साल लंदन रवाना होंगे विक्की कैटरीना

लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, नये नवेले दूल्हा और दुल्हन अगले साल लंदन जा सकते हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कैटरीना की मां सुजैन टर्कोट ने विक्की कौशल के माता-पिता वीना और शाम कौशल को लंदन आमंत्रित किया है. कौशल अगले साल जनवरी में लंदन में कैटरीना के परिवार से मिलने की प्लानिंग कर रहे हैं.

मीका सिंह इस वजह से नहीं हो पाएंगे शामिल 

पिंकविला से खास बातचीत में फेमस सिंगर मीका सिंह ने खुलासा किया कि, विक्की और कैटरीना ने उन्हें राजस्थान में अपनी शाही शादी में आमंत्रित किया था. हालांकि, उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वो अपने पहले से ही की गई कमिटमेंट्स की वजह से निमंत्रण स्वीकार नहीं कर सके.

शादी में परफॉर्म करेंगे हरि सिंह और सुखमनी

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, जानेमाने सिंगर हरि सिंह और सुखमनी मलिक वेडिंग सेरेमनी में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे. हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार पंजाब के पारंपरिक लोक संगीत को इलेक्ट्रॉनिक संगीत के साथ मिलाने के लिए पहचाने जाने वाले दोनों सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में शादी में परफॉर्म करेंगे. विक्की और कैट दोनों को ही पंजाबी संगीत पसंद है. हरि सिंह और सुखमनी मलिक को मधनिया, छल्ला, बूहे बरियान, यारियां और लट्ठे दी चादर जैसे गानों के लिए अपने वर्जन देने के लिए जाना जाता है.

रोहित शेट्टी नहीं हो पायेंगे शादी में शामिल

डायरेक्टर रोहित शेट्टी को लेकर खबरें आ रही हैं कि वो कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वे इस समय समय अपनी आनेवाली फिल्म की शूटिंग के लिए ऊटी में हैं. इसका शेड्यूल नवंबर में ही बुक किया गया था.

फराह खान ने लीक किए कैट-विक्की के संगीत का वीडियो

कोरियोग्राफर फराह खान और फिल्म निर्माता करण जौहर ने कैटरीना कैफ और करण जौहर के संगीत का वीडियो लीक कर दिया है. कड़ी सेक्योरिटी के बीच फराह ने एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह करण के साथ जांस करती दिख रही हैं. फराह और करण दोनों को फिल्म के सबसे प्रचलित और प्रसिद्ध गीत ‘बोले चूड़ियां’ पर डांस करते हुए देखा जा सकता है. वहीं दोनों सेलेब्स के बैकग्राउंड में विक्की कटरीना के वेडिंग वेन्यू नजर आ रहा है.

विक्की-कैटरीना की राजस्थानी शादी में शाही मेन्यू

विक्की-कैटरीना की शादी के मेनू में राजस्थान का टज भी देखने को मिलेगा. दोनों की लग्जरी शादी में कई तरह के अलग-अलग खाने के आइटम होंगे. जिसमें कचौरियों के लिए लाइव स्टॉल, दही भल्ला, पान और गोलगप्पे के लिए अलग-अलग स्टॉल के साथ फ्यूजन चाट शामिल हैं. दाल बाटी चूरमा जैसे पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों के साथ कबाब और मछली की थाली जैसे उत्तर भारतीय व्यंजन परोसे जाएंगे. उनकी शादी में एक शाही स्पर्श जोड़ने वाला एक नीला और सफेद पांच-स्तरीय टिफनी वेडिंग केक होगा, जिसे विशेष रूप से विक्की-कैटरीना के लिए इटली के एक शेफ द्वारा क्यूरेट किया जाएगा.

सिक्स सेंस फोर्टे के अंदर हुई आतिशबाजी

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं. बीते मंगलवार को उनका संगीत था. जिसमें खूब मस्ती की गई. उनके संगीत का एक विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा रहा है कि सिक्स सेंस फोर्टे के अंदर आतिशबाजी हो रही है. लाइट्स से पूरा महल जगमगा रहा है. फैंस दोनों की शादी को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola