Vicky-Katrina की संगीत सेरेमनी को कोरियोग्राफ करेंगे करण-फराह खान? ये डायरेक्टर हैं शादी के पहले कंफर्म गेस्ट

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी के बारे में लेटेस्ट अपडेट आया हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी शादी के पहले गेस्ट का नाम कंफर्म हो गया है और वो शशांक खैतान है.
Katrina Kaif-Vicky Kaushal Wedding: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी को लेकर तैयारियां जोर-शोर से हो रही है. कभी मेहंदी को लेकर तो कभी वेन्यू को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर खबरें आ रही है. हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने इस बार में कुछ नहीं कहा है. इस बीच वेडिंग के पहले कंफर्म गेस्ट का नाम सामने आ गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की कौशल और कैटरीना कैफ राजस्थान में शादी कर रहे हैं. दोनों के शादी का जश्र 7-12 दिसंबर तक चलेगा. अब धीरे-धीरे मेहमान की लिस्ट सामने आ रही है. पिंकविला के अनुसार, इसमें सबसे पहला नाम डायरेक्टर शशांक खैतान का हैं. शशांक, विक्की की अपकमिंग फिल्म ‘गोविंदा मेरा नाम’ का निर्देशन कर रहे हैं.
वहीं, रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि कपल के करीबी दोस्त करण जौहर भी वहां होंगे. जबकि कैटरीना के दल में निर्देशक फराह खान और जोया अख्तर के शामिल होने की उम्मीद है. कहा जा रहा है कि करण विक्की की ओर से संगीत को कोरियोग्राफ करने वाले हैं, जबकि फराह कैटरीना की तरफ से कोरियोग्राफ करेंगी.
Also Read: नागिन एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की शादी हुई कंफर्म, एकता कपूर ने दिया ये बड़ा हिंट
पिंकविला के मुताबिक, अर्पिता शर्मा और अलवीरा अग्निहोत्री भी शादी में शामिल होंगी. हालांकि सलमान खान इस सेलिब्रेशन का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शादी में शाहरुख खान भी शामिल हो सकते है. हालांकि इस बार में आधिकारिक तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता.
गौरतलब है कि कैटरीना कैफ औऱ विक्की कौशल राजस्थान में शादी कर रहे हैं. कैट की हाथों पर सोजत मेहंदी लगने वाली है. ये मेहंदी पूरी तरह ऑर्गेनिक होगी और इसमें कोई केमिकल नहीं मिलाया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




