Kantara Chapter 1: खत्म हुआ इंतजार, ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' के रिलीज डेट से उठा पर्दा, फैंस ने कहा- रिकॉर्ड टूटना तय…

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 17 Nov 2024 7:09 PM

विज्ञापन

Kantara Chapter 1 release date

Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी अभिनीत और निर्देशित 'कांतारा: चैप्टर 1' की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है. इसकी अनाउंसमेंट एक्टर ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए की है.

विज्ञापन

Kantara Chapter 1: फाइनली, इंतजार खत्म हुआ. एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है. रिलीज डेट की खबर जानने के बाद ऋषभ शेट्टी के फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. मालूम हो कि ऋषभ शेट्टी ने पिछले साल नवंबर, 2023 में फिल्म का टीजर रिलीज करते हुए इसके प्रीक्वल की अनाउंसमेंट की थी. ऐसे में अगर आप भी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं तो आइए बताते हैं ऋषभ शेट्टी को बड़े पर्दे पर धमाल मचाते हुए देखने के लिए आपको और कितना वेट करना होगा.

ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का पोस्टर यहां देखें-

‘कांतारा: चैप्टर 1’ रिलीज डेट

ऋषभ शेट्टी ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के रिलीज डेट की अनाउंसमेंट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर करते हुए साझा की है. इस पोस्ट के नीचे कैप्शन लिखा है कि, “वह पल आ गया है, जब दिव्य जंगल फुसफुसाता है. कांतारा: चैप्टर 1, अक्टूबर 2 को दुनियाभर में रिलीज होगी.”

फैंस हुए एक्साइटेड

कांतारा: चैप्टर 1 के रिलीज डेट की जानकारी साझा होने के बाद फैंस की खुशी और भी बढ़ गई है और पोस्ट के कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘बॉक्सऑफिस पर राज करने आ रहे हैं ऋषभ शेट्टी.’ दूसरे ने लिखा, ‘अब तो रिकॉर्ड टूटना तय है.’ वहीं, अन्य यूजर्स ने भी अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है.

ऋषभ शेट्टी वर्क फ्रंट

ऋषभ शेट्टी ने हाल ही में दिवाली के मौके पर अपनी नई फिल्म ‘जय हनुमान’ की अनाउंसमेंट एक पोस्टर शेयर करते हुए की है. इस पोस्टर में वह भगवान राम की प्रतिमा को हाथ में लिए भगवान हनुमान के रूप में नजर आ रहे हैं.

Also Read: Pushpa 2 Trailer Out: पुष्पा मतलब ट्रेंड, सामने आया अल्लू अर्जुन की फिल्म का धांसू ट्रेलर

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola