ePaper

World Cup 2023 का कौन होगा विनर? कंगना रनौत ने की भविष्यवाणी, कहा- विश्व कप को लेकर...

Updated at : 18 Apr 2024 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
World Cup 2023 का कौन होगा विनर? कंगना रनौत ने की भविष्यवाणी, कहा- विश्व कप को लेकर...

आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. सभी टीम अपना 100 परसेंट दे रहे हैं. भारत इस बार धुआंधार फोर्म में लग रहा है. जहां टीम इंडिया ने अबतक खेले गए सभी मैच जीत चुका हैं. अब कंगना रनौत ने बता दिया है कि वर्ल्ड कप का विनर कौन बनेगा.

विज्ञापन

बॉलीवुड में सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्रिओं में से एक, कंगना रनौत अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उन्हें अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाना जाता है. हाल ही में एक्ट्रेस की मूवी तेजस रिलीज हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीम कर पाई. अब कंगना ने चल रहे आईसीसी विश्व कप 2023 पर एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. पैपराजी से बात करते हुए अभिनेत्री से जब पूछा गया कि इस बार का वर्ल्ड कप कौन जीतेगा. जिसके बाद एक्ट्रेस ने कहा, ”भारत को विश्व कप मिलेगा.” वीडियो के ऑनलाइन वायरल होने के तुरंत बाद, देश भर में क्रिकेट प्रेमी अब टीम इंडिया के लिए और भी अधिक एक्साइटेड हो गए हैं. इस बीच, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय है और उसने ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान सहित मजबूत टीमों के खिलाफ अपने सभी चार मैच जीते हैं.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola