वीकेंड पर सस्ते में देखिए भारत भाग्य विधाता, टिकट खरीदते ही मिलेगा Buy 1 Get 1 Free का ऑफर
भारत भाग्य विधाता बाय 1 गेट 1 ऑफर फोटो- इंस्टाग्राम
कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता थियेटर्स में रिलीज हो गई है. मेकर्स ने वीकेंड पर धमाकेदार कमाई करने के लिए जबरदस्त ऑफर निकाला है. अब दर्शक मूवी को बाय 1 गेट वन का ऑफर पर देख सकते हैं.
फिल्ममेकर मनोज तापड़िया की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले. हालांकि टिकट खिड़की पर इसे संघर्ष करना पड़ा. कंगना रनौत की एतिहासिक ड्रामा ने पहले दिन 1 करोड़ की कमाई की. ऐसे में मेकर्स ने वीकेंड में धमाकेदार कमाई करने के लिए बाय 1 गेट वन का ऑफर निकाल दिया है.
बाय 1 गेट वन ऑफर में देखें भारत भाग्य विधाता
मेकर्स ने फिल्म भारत भाग्य विधाता का एक पोस्टर शेयर किया. जिसमें लिखा, ”अगर आप आतंकवादियों के नाम जानते हैं, लेकिन उन हीरो के बारे में नहीं, जिन्होंने 400 भारतीयों की जान बचाई, तो यह फिल्म आपके लिए है. #BharatBhhagyaViddhaata उन बहादुर लोगों को सलाम करता है, जो आतंकवाद और बेगुनाह लोगों की जान के बीच ढाल बनकर खड़े रहे. इन हीरो, देश और इतिहास के लिए…’Buy 1 Get 1 Free’ टिकट लें और एक ऐसी कहानी देखें जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए. अभी अपने टिकट बुक करें.”
भारत भाग्य विधाता में मौजूद हैं ये स्टार्स
‘भारत भाग्य विधाता’ को मनोज तापड़िया ने लिखा और डायरेक्ट किया है और इसे कंगना रनौत ने को-प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म को डॉ. जयंतीलाल गाडा के पेन स्टूडियोज ने पेश किया है. कंगना के अलावा, इसमें ईशा डे, गिरिजा ओक और स्मिता तांबे भी हैं.
क्या है फिल्म की कहानी
सच्ची घटनाओं पर आधारित यह फिल्म उन मेडिकल स्टाफ की बहादुरी से प्रेरित है, जिन्होंने 2008 में मुंबई के कामा हॉस्पिटल में हुए हमलों के दौरान मरीजों की जान बचाई थी. इसमें खास तौर पर नर्स अंजलि कुल्थे की बहादुरी को दिखाया गया है, जिन्होंने 20 गर्भवती महिलाओं की जान बचाने में मदद की थी. एएनआई से बात करते हुए कंगना ने इस फिल्म को 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान बहादुरी की एक अनकही कहानी बताया, जो उन हेल्थकेयर वर्कर्स पर केंद्रित है जिन्होंने गोलियों, अफ़रा-तफरी और खतरे के बावजूद मरीजो की सेवा जारी रखी.
यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर फिल्म पास हुई या फेल, कलेक्शन देख रह जाएंगे हैरान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए