Kaho Naa Pyaar Hai Trailer: ऋतिक रोशन की फिल्म इस दिन दोबारा थियेटर्स में होगी रिलीज, धांसू ट्रेलर आउट

Published by : Ashish Lata Updated At : 07 Jan 2025 4:53 PM

विज्ञापन

Kaho Naa Pyaar Hai re releases

Kaho Naa Pyaar Hai Trailer: ऋतिक रोशन अपनी पहली फिल्म कहो ना प्यार है 25 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज किया गया. फैंस मूवी को देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं.

विज्ञापन

Kaho Naa Pyaar Hai Trailer: इन-दिनों री-रिलीज की लहर चल रही है. साल 2024 में भी ‘तुम्बाड’ से लेकर ‘बीवी नंबर वन’, ‘सिंघम’, ‘करण अर्जुन’ जैसी कई फिल्में रिलीज हुई. जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड बनाए. इधर जैसे ही साल 2025 ने दस्तक दी. रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की ये जवानी है दीवानी रिलीज हुई. अब सुपरस्टार ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की डेब्यू फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ 25 साल बाद सिनेमाघरों में फिर से धूम मचाने के लिए तैयार है.

कहो ना प्यार है सिनेमाघरों में फिर से हो रही है रिलीज

कहो ना प्यार है, 14 जनवरी 2000 को रिलीज हुई थी. अब 25 साल बाद यह सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने जा रही है. पीवीआर सिनेमा ने रोमांटिक फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर जारी करते हुए यह खुशखबरी फैंस संग शेयर की. वीडियो में ऋतिक के डांस से लेकर अमीषा की मासूमियत भरी अदाएं देखने को मिल रही है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “एक्शन, रोमांस, ड्रामा, डांस…वह फिल्म जिसमें यह सब था! 25 साल बाद, कहो ना… प्यार है अभी भी परम प्रेम कहानी के रूप में कायम है और हम इसे एक बार फिर बड़े पर्दे पर ला रहे हैं. क्या आप तैयार हैं? 10 जनवरी से सिनेमाघरों में वापसी!”

ऋतिक रोशन ने कहो ना प्यार है के री-रिलीज पर जाहिर की खुशी

ऋतिक रोशन ने ट्रेलर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दोबारा शेयर करते हुए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की और लिखा, ”यहां हम फिर से चलते हैं. KNPH2.0 को पुनः लॉन्च किया जा रहा है.” फैंस भी रोमांटिक मूवी को फिर से देखने के लिए एक्साइटेड हैं. एक यूजर ने लिखा, “बड़े पर्दे पर ‘एक पल का जीना’ देखना वाकई जादुई होगा.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”पुरानी यादें ताजा हो गई… मजा ही आ जाएगा ऋतिक और अमीषा की फिल्म को देखकर.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”2000 की सबसे फेवरेट फिल्म… फिर से देखने के लिए एक्साइटेड हूं.”

कब रिलीज होगी कहो ना प्यार है

कहो ना प्यार है, 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रही है. इस दिन ऋतिक रोशन का 51वां जन्मदिन है. यह रोमांटिक थ्रिलर अभिनेत्री अमीषा पटेल की भी पहली फिल्म थी. कलाकारों में अनुपम खेर, दलीप ताहिल, मोहनीश बहल, आशीष विद्यार्थी, सतीश शाह, फरीदा जलाल थे. इसका निर्देशन ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने किया था.

यह भी पढ़ें- Box Office Report: ये जवानी है दीवानी ने बॉक्स ऑफिस पर की छप्परफाड़ कमाई, जानें ओपनिंग डे का कलेक्शन

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola