Jolly LLB 3 के प्रीमियर में बेटी संग पहुंचे अरशद वारसी, वायरल वीडियो देख लोग बोले- बिलकुल पिता पर गई है

Jolly LLB 3: अरशद वारसी ‘जॉली एलएलबी 3’ के प्रीमियर में बेटी जेन जोए के साथ पहुंचे. वायरल वीडियो में दोनों की बॉन्डिंग ने फैन्स का दिल जीत लिया। फिल्म 19 सितंबर को रिलीज होगी.
Jolly LLB 3: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ दो दिन बाद यानी 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. रिलीज से पहले फिल्म का भव्य प्रीमियर रखा गया, जिसमें कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे. इस दौरान सबसे ज्यादा सुर्खियां अरशद वारसी और उनकी बेटी जेन जोए ने बटोरीं.
दरअसल, प्रीमियर पर अरशद वारसी अपनी बेटी जेन के साथ कैमरों के सामने पोज देते दिखे. उनकी लाडली पूरे आत्मविश्वास के साथ पापा के साथ खड़ी होकर स्माइल देती नजर आईं. पपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “ये बिल्कुल अपने पिता पर गई है.” वहीं एक अन्य ने कहा, “ऐसा लग रहा है जैसे दोनों भाई-बहन हों, न कि बाप-बेटी. माशाअल्लाह.” किसी ने उनकी ड्रेसिंग स्टाइल पर कमेंट करते हुए कहा, “ये स्नैपचैट वाले शूज लग रहे हैं.”
फिल्म में दिखेंगे बड़े चेहरे
‘जॉली एलएलबी 3’ में अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक बार फिर साथ नजर आएंगे. फिल्म में सौरभ शुक्ला एक बार फिर जज त्रिपाठी के रोल में नजर आएंगे. इसके अलावा हुमा ���ुरैशी, अमृता राव और गजराज राव भी अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी है और दर्शकों को 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए