Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड अक्षय की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, कमाई चौंका देगी

Published by :Ashish Lata
Published at :14 Jun 2025 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
Housefull 5 on amazon-prime-video

Housefull 5 on amazon-prime-video

Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक हाउसफुल 5, 6 जून को सिनेमाघरों में आई. फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिला. यही वजह है कि इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी की कमाई कितनी हुई.

विज्ञापन

Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर कॉमेडी ड्रामा हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है. 6 जून को सिल्वर स्क्रीन पर आई फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पांस मिला. इसने सिर्फ चार दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. वीकेंड में मूवी जबरदस्त कलेक्शन कर रही है. हालांकि वीकडेज में इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड आंकड़ा कहां तक पहुंच पाया.

हाउसफुल 5 वर्ल्डवाइड हिट हुई या फ्लॉप

sacnilk के मुताबिक हाउसफुल 5 ने भारत में अब तक 127.25 की कमाई की. जिसमें पहले दिन तीन मूवी का कलेक्शन जबरदस्त था. हालांकि इन-दिनों यह थोड़ी सुस्त हो गई है. वर्ल्डवाइड मूवी ने 7 दिनों के भीतर 186.00 करोड़ कमाए. जल्द ही ये 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी. कॉमेडी एंटरटेनर ने कुछ दिनों में ही जाट, केसरी चैप्टर 2 और स्काई फोर्स के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 240 करोड़ रुपये है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मुनाफा कमाने के लिए करीब 110 करोड़ रुपये की कमाई करनी होगी.

क्या है हाउसफुल 5 की कहानी

हाउसफुल 5 की कहानी एक आलीशान क्रूज शिप पर एक अरबपति की हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है. सभी यात्री और मेहमान पुलिस के लिए संदिग्ध हैं, जो मामले को संभालने के लिए आते हैं. इसके दो क्लाइमेक्स हैं, हाउसफुल 5A और हाउसफुल 5B. हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, सोनम बाजवा, जैकलीन फर्नांडीज, संजय दत्त, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, नाना पाटेकर, फरदीन खान और डिनो मोरिया अहम भूमिकाओं में हैं. इसे तरुण मनसुखानी ने निर्देशित किया है और साजिद नाडियाडवाला, फिरोजी खान ने इसे प्रोड्यूस किया है. फिल्म की अवधि 2 घंटे 45 मिनट है.

यह भी पढ़ें- Border 2 में हाउसफुल 5 की इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री, निभाएंगी ये रोल, सनी देओल नहीं दिलजीत संग बनेगी जोड़ी

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola