ePaper

Housefull 5 Box Office Collection Day 15: 15वें दिन औंधे मुंह गिरी अक्षय कुमार की कॉमेडी मर्डर मिस्ट्री, कमाई ने चौंकाया

Updated at : 20 Jun 2025 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
Housefull 5 on amazon-prime-video

Housefull 5 on amazon-prime-video

Housefull 5 Box Office Collection Day 15: अक्षय कुमार की कॉमेडी मर्डर मिस्ट्री फिल्म 'हाउसफुल 5' पर रिलीज के 15वें दिन आमिर खान की आज 20 जून को रिलीज हुई 'सितारे जमीन पर' का बड़ा असर पड़ा है. ऐसे में आइए बताते हैं पूरा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

विज्ञापन

Housefull 5 Box Office Collection Day 15: अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज के शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन किया था. दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया ने फिल्म को हिट बना दिया. खासतौर पर फिल्म के दो क्लाइमेक्स और रहस्यमय मर्डर ट्विस्ट ने लोगों को खासा इम्प्रेस किया. हालांकि, अब फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखी जा रही है. 20 जून को आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सितारे जमीन पर के रिलीज होते ही इसका सीधा असर हाउसफुल 5 की 15वें दिन की कमाई पर पड़ा है. ऐसे में आइए जानते हैं बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब किताब.

15वें दिन फुस्स हुई हाउसफुल 5 की कमाई

तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस मल्टीस्टारर फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े समेत 19 एक्टर्स नजर आए. इंडस्ट्री ट्रैकर sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने 15वें दिन महज 0.02 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिससे इसकी कुल कमाई अब 168.02 करोड़ रुपये हो गई है. हालांकि, इन आंकड़ों में शाम तक उछाल देखने को मिल सकता है.

हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Housefull 5 Collection Day 1- 24 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 2- 31 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 3- 32 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 4- 13.76 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 5: 10.75 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 6: 8.12 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 7: 7.00 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 8: 6.07 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 9: 9.77 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 10: 11.50 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 11: 4.1 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 12: 4.25 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 13: 3 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 14: 2.75 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 15: 0.02 करोड़ रुपये

नेट कलेक्शन- 168.02 करोड़

यह भी पढ़े: Sitaare Zameen Par Box Office Collection: आमिर खान की फिल्म ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप? ओपनिंग पर ट्रेड एनालिस्ट का खुलासा

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola