Housefull 5 Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' हिट हुई या फ्लॉप? करेगी तगड़ी कमाई

Published by :Divya Keshri
Published at :06 Jun 2025 11:30 AM (IST)
विज्ञापन
Housefull 5 Box Office Collection Day 1

Housefull 5 Box Office Collection Day 1

Housefull 5 Box Office Collection Day 1: कॉमेडी से भरपूर 'हाउसफुल 5' आज यानी 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म में दो क्लाइमैक्स और मर्डर मिस्ट्री का ट्विस्ट है. दोनों क्लाइमैक्स में दो अलग-अलग कातिल है. आइए आपको बताते हैं कि ओपनिंग डे पर मूवी कितनी कमाई कर सकती है.

विज्ञापन

Housefull 5 Box Office Collection Day 1: पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ फिर से दर्शकों को एंटरटेन करने वापस आ गई है और इस बार वह हाउसफुल 5 लेकर लौटी है. 6 जून को रिलीज हुई मूवी का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है. हाउसफुल 5 में दर्शकों को कॉमेडी के साथ-साथ नया ट्विस्ट और मर्डर मिस्ट्री का डोज देखने मिलेगा. फिल्म में दो क्लाईमैक्स है. फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडिस, फरदीन खान, नाना पाटेकर, जॉनी लीवर, नरगिस फाखरी और सोनम बाजवा जैसे कई चर्चित सितारे नजर आ रहे हैं. पहले दिन मूवी कितनी कमाई करेगी, इसका आंकड़ा सामने आ गया है.

‘हाउसफुल 5’ पहले दिन करेगी इतनी कमाई

फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के शुरुआती कलेक्शन सामने आने लगे हैं. Sacnilk के मुताबिक फिल्म ने अभी तक 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म को 5000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 225 करोड़ रुपये है. कुछ रिपोर्ट्स ने मूवी का बजट 375 करोड़ रुपये भी बताया है. फिल्म का खास बात है कि मूवी के दो क्लाइमैक्स है. मूवी को ‘हाउसफुल 5A’ और ‘हाउसफुल 5B’ के नाम से रिलीज किया गया है और ये आप पर है कि आपको कौन सा वर्जन देखना है. दोनों वर्जन में अलग-अलग कातिल है.

‘हाउसफुल 5’ और ठग लाइफ का क्लैश

बॉक्स ऑफिस पर कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ का क्लैश हाउसफुल 5 से हो रहा है. मणिरत्नम के निर्देशन में बनी ठग लाइफ 5 जून को रिलीज हुई. Sacnilk के मुताबिक, मूवी ने पहले दिन 17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. मूवी में कमल के साथ तृषा कृष्णन नजर आई है.

यह भी पढ़ें– Thug Life Cast Fees: कमल हासन की फिल्म में कौन ले रहा सबसे ज्यादा फीस? तृषा कृष्णन के हिस्से में आई सिर्फ इतनी रकम

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola