तलाक के बाद हार्दिक ने पहली बार किया नताशा के पोस्ट पर कमेंट, इस खास शख्स के साथ दिखी एक्ट्रेस

hardik pandya natasa stankovic
नताशा स्टेनकोविक ने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से अलग होने के बाद पहला पोस्ट किया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. इसपर हार्दिक ने भी रिएक्शन दिया है.
एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अब पति- पत्नी नहीं हैं. नताशा और हार्दिक ने कुछ दिन पहले ही एक बयान जारी कर अलग होने के बारे में फैंस को बताया. हालांकि उन्होंने किस वजह से तलाक लिया, इसकी वजह सामने नहीं आई है. क्रिकेटर से अलग होने के बाद नताशा अपने बेटे अगस्त्य के साथ अपने घर सर्बिया लौट गई है. इस बीच एक्ट्रेस ने अगस्त्य के साथ कुछ फोटोज पोस्ट की है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इन तसवीरों पर हार्दिक ने कमेंट किया, जिसने फैंस का ध्यान खींचा है.
हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद नताशा ने किया ये पोस्ट
हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट शेयर किया है. तसवीरों में नताशा, अगस्त्य संग सर्बिया के थीम पार्क में घूमती दिखी. वो अपने बेटे के साथ अलग-अलग पोज में तसवीरें क्लिक करवाती दिखी. इसके साथ उन्होंने कोई कैप्शन नहीं लिखा है, सिर्फ एक रेड हार्ट इमोजी बनाया है. इसपर हार्दिक ने भी कमेंट किया. उन्होंने दो कमेंट किया. पहले में उन्होंने रेड हार्ट वाला इमोजी बनाया. उसके बाद उन्होंने बुरी नजर, दिल वाली आंखें और एक ओके हैंड इमोजी भी बनाया. उनका कमेंट तेजी से वायरल होने लगा और इसपर फैंस रिएक्ट करने लगे.

Also Read- हार्दिक ही नहीं अब तक इन खिलाड़ियों का भी हो चुका है तलाक, देखें सूची
Also Read- तलाक की खबरों के बीच पहली बार बोले Hardik Pandya कहा- ‘कभी कभी अपने…’
हार्दिक पांड्या के कमेंट पर फैंस कर रहे रिएक्ट
हार्दिक पांड्या के कमेंट को लेकर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, नताशा भाभी हार्दिक भाई या आप एक हो जाओ जल्दी से. एक अन्य यूजर ने लिखा, हम तो हार्दिक सर का कमेंट देखने आए थे. एक यूजर ने लिखा, हार्दिक सर का दिल बहुत बड़ा है. एक यूजर ने लिखा, हार्दिक का दिल अब भी नताशा के लिए धड़क रहा. बता दें कि नताशा और हार्दिक ने साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान शादी की. उसके बाद दोनों ने साल 2003 में एक बार फिर से शादी की रस्में दोहराई. शादी की तसवीरें अभी भी नताशा के इंस्टाग्राम पर मौजूद है.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










