Ghajini 2: आमिर खान की 'गजनी 2' पर बड़ा अपडेट, 1000 करोड़ रुपए के बजट….

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 01 Feb 2025 7:34 PM

विज्ञापन

Ghajini 2

Ghajini 2: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'गजनी' के सीक्वल पर अल्लू अरविंद ने एक बड़ा अपडेट साझा किया है. इसी के साथ आमिर खान ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन

Ghajini 2: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान शुक्रवार को साउथ एक्टर नागा चैतन्य और साई पल्लवी की अपकमिंग फिल्म ‘थंडेल’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे. यहां साउथ के जाने-माने प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद भी मौजूद थे. इवेंट के दौरान आमिर और अरविंद ने मीडिया से खूब बातचीत की. साथ ही अल्लू अरविंद ने आमिर खान की फिल्म के सीक्वल ‘गजनी 2’ के बारे में बड़ा अपडेट साझा किया है. आइए आपको बताते हैं पूरी डिटेल.

1000 करोड़ के बजट पर बनेगी ‘गजनी 2’

अल्लू अरविंद ने मीडिया से बातचीत करते हुए आमिर खान से कहा, ‘मुझे आपके साथ 1000 करोड़ की फिल्म बनानी चाहिए. शायद ‘गजनी 2’. इस पर आमिर खान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘गजनी 2 के बारे में इंटरनेट पर बहुत कुछ कहा जा रहा है.’ मालूम हो कि बीते कई वक्त से खबर थी कि अल्लू अरविंद तमिल और हिंदी दोनों वर्जन में ‘गजनी’ का सीक्वल बनाने पर विचार कर रहे हैं. इसके अनुसार, ‘गजनी 2’ के तमिल वर्जन में सूर्या मुख्य भूमिका निभाएंगे, जबकि हिंदी वर्जन में आमिर खान अपने किरदार को दोहराएंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, अल्लू अरविंद और मधु मंटेना रीमेक के टैग से बचने के लिए ‘गजनी 2’ के दो वर्जन को एक साथ शूट करेंगे और उन्हें एक ही दिन रिलीज भी करेंगे.

‘गजनी 2’ पर क्या बोले सूर्या?

सूर्या ने कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘यह आश्चर्यजनक है कि आपने मुझसे अब ‘गजनी 2’ के बारे में पूछा. लंबे समय के बाद अल्लू अरविंद ने सीक्वल के विचार के साथ मुझसे संपर्क किया और पूछा कि क्या यह संभव होगा. मैंने कहा कि निश्चित रूप से सर, हम इस पर विचार कर सकते हैं. हां, बातचीत शुरू हो गई है और चीजें प्रक्रिया में हैं. ‘गजनी 2′ हो सकती है.’

यह भी पढ़े: Crazxy Release Date: ‘तुम्बाड’ की दादी और हस्तर ने खास अंदाज में उठाया ‘क्रेजी’ की रिलीज डेट से पर्दा, डिटेल्स जानें

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola