Game Changer Box Office Collection Day: राम चरण की फिल्म गेम चेंजर का 13 दिन में ही हुआ खेल खत्म, जानें टोटल कलेक्शन

Game Changer Box Office Collection Day 13
Game Changer Box Office Collection Day 13: राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की. हालांकि फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है. टोटल कलेक्शन आपको बताते हैं.
Game Changer Box Office Collection Day 13: राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म गेम चेंजर बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई. ओपनिंग डे पर शानदार कमाई करने के बाद मूवी का कलेक्शन हर दिन घटता गया. शंकर शानमुघन की ओर से निर्देशित राजनीतिक ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई. फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो गए है और अबतक कितना कलेक्शन हुआ, यहां जानिए.
गेम चेंजर ने 13वें दिन की इतनी कमाई
राम चरण, कियारा आडवाणी और एसजे सूर्या स्टारर गेम चेंजर अब सिनेमाघरों में अपनी आखिरी सांसें गिन रहा है. फिल्म अब हर दिन कमाई करने के लिए बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रहा है. सैक्निलक के अनुसार, फिल्म ने अपने रिलीज के दूसरे बुधवार को सिर्फ 0.75 करोड़ रुपए कमाए हैं. भारत में अबतक फिल्म ने 128.05 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है.
यहां जानें गेम चेंजर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- गेम चेंजर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 51 करोड़ रुपये
- गेम चेंजर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन- 21.6 करोड़ रुपये
- गेम चेंजर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरा दिन- 15.9 करोड़ रुपये
- गेम चेंजर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौथा दिन- 7.65 करोड़ रुपये
- गेम चेंजर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पांचवां दिन- 10 करोड़ रुपये
- गेम चेंजर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन छठा दिन- 7 करोड़ रुपये
- गेम चेंजर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सातवां दिन- 4.5 करोड़ रुपये
- गेम चेंजर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आठवां दिन- 2.75 करोड़ रुपये
- गेम चेंजर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन नौवां दिन- 2.4 करोड़ रुपये
- गेम चेंजर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दसवां दिन- 2.6 करोड़ रुपये
- गेम चेंजर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 11वां दिन- 1 करोड़ रुपये
- गेम चेंजर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 12वां दिन- 0.9 करोड़ रुपये
- गेम चेंजर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 13वां दिन- 0.75 करोड़ रुपये
गेम चेंजर का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 128.05 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










