Gadar Box Office Collection Day 10: फिल्म गदर सिनेमाघरों में मचा रही धमाल, जानें 10वें दिन की कमाई

Updated:
विज्ञापन

22 साल बाद गदर को फिर से कुछ सिनेमाघरों में रिलीज किया गया. री-रीलीज के बाद भी मूवी थियेटरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है. सनी देओल और अमीषा पटेल की मूवी का दसवें दिन का कलेक्शन सामने आया है.

विज्ञापन

Gadar Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर: एक प्रेम कथा ने साल 2001 में बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था. 9 जून को फिल्म दोबारा से रिलीज की गई और इसके साथ ही गदर 2 का प्रमोशन शुरू हो गया. गदर के री-रीलीज के बाद भी दर्शक इसे देखने के लिए सिनेमाघर जा रहे है. अब दसवें दिन का कलेक्शन सामने आया है.

विज्ञापन

गदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

गदर में सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी दर्शकों को काफी पसन्द आई थी. तारा सिंह और सकीना की फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 45 लाख रुपये कमाए, तीसरे दिन 55 लाख रुपये का बिजनेस किया. चौथे दिन मूवी ने 30 लाख रुपये, पांचवे दिन 23 लाख, छठे दिन 21 लाख, सातवें दिन 19 लाख रुपये और आठवें दिन 12 से 15 लाख रुपये का कारोबार किया.

दसवें दिन की कमाई

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गदर ने दसवें दिन करीब 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया. बता दें कि मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है. ‘गदर 2’ का टीजर जारी हो चुका है. टीजर की शुरुआत एक महिला की आवाज में डायलॉग से होती है, जो इस तरह है, ”दामाद है ये पाकिस्तान का, उसे नारियल दो, टीका लगाओ, वरना इस बार वो दहेज में पूरा लाहौर ले जाएगा.” टीजर के अंत में एक्टर को किसी की कब्र पर रोते हुए देखा जा सकता है. बता दें कि फिल्म 11 अगस्त, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

Also Read: Sunny Deol Wife: कौन हैं सनी देओल की पत्नी पूजा देओल? बहू द्रिशा आचार्य से खूबसूरती में नहीं है कम, देखें फोटो

सनी के बेटे करण देओल ने की शादी

इन दिनों गदर एक्टर सनी देओल अपने बेटे करण देओल की शादी को लकर चर्चा में है. करण ने अपनी गर्लफ्रेंड द्रिशा से 18 जून को शादी कर ली. रविवार शाम को रिसेप्शन रखा गया, जिसमें आमिर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, सलमान खान, अनुपम खेर, सुनील शेट्टी शामिल हुए. तसवीरें और वीडियोज सामने आ रहे है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola