Friday Release: बॉक्स ऑफिस पर फिर गूंजेगा पुरानी फिल्मों का जादू, इस शुक्रवार दो हिट फिल्मों की होगी धमाकेदार री-रिलीज

Published by : Divya Keshri Updated At : 03 Mar 2025 10:10 AM

विज्ञापन

Friday Release

Friday Release: इस शुक्रवार यानी 7 मार्च को दो पुरानी फिल्में फिर से बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है. दोनों फिल्मों में कौन सी मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी, ये तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा. चलिए आपको दोनों मूवीज के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

Friday Release: फिल्म प्रेमियों के लिए यह शुक्रवार बहुत स्पेशल होने वाला है. इस शुक्रवार को कोई नयी मूवी रिलीज नहीं हो रही है और इस दिन यानी 7 मार्च को कुछ पुरानी हिट फिल्मों को फिर से मेकर्स दोबारा रिलीज कर रहे हैं. यह ट्रेंड हाल ही में काफी लोकप्रिय हुआ है. हाल ही में तुम्बाड, सनम तेरी कसम, कल हो ना हो, वीर जारा जैसी मूवीज ने दोबारा रिलीज होने पर सिनेमाघरों में धूम मचा दी थी. चलिए आपको बताते हैं इस फ्राइडे आपको क्या देखने मिलेगा.

शादी में जरूर आना 7 मार्च को हो रही फिर से रिलीज

सनम तेरी कसम और ये जवानी है दीवानी की सक्सेस के बाद फिल्म शादी में जरूर आना 7 मार्च को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म साल 2017 में सबसे पहले रिलीज हुई थी. मूवी में राजकुमार राव और कृति खरबंदा ने लीड रोल निभाया है. फिल्म के दोबारा रिलीज की पुष्टि फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा ने की. मूवी की स्टोरी आरती और सत्तू की है. दोनों की शादी होने वाली होती है और आरती को पता चलता है कि उसने पीसीएस की परीक्षा पास कर ली. उसे लगता है कि उसके ससुराल वाले उसे शादी के बाद काम नहीं करने देंगे और वह शादी के दिन ही सत्तू से शादी किए बिना उसे छोड़कर चली जाती है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

अभय देओल की रोड भी 7 मार्च को हो रही रिलीज

अभय देओल की फिल्म ‘रोड, मूवी’ भी शादी में जरूर आना के साथ 7 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस बारे में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर बताया है. फिल्म में उनके साथ तनिष्ठा चटर्जी और दिवंगत सतीश कौशिक भी हैं. सबसे पहले ये मूवी साल 2010 में रिलीज हुई थी. अब 15 बाद फिर से दर्शक इसे बड़े पर्दे पर देख पाएंगे.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola