तवायफों की जिंदगी पर आधारित हीरामंडी के जैसी इन फिल्मों को देख, आपकी रूह कांप जाएगी

Films that are similar to Heeramandi: अगर आपको भी हीरामंडी सीरीज बहुत पसंद आई है और ऐसी ही और फिल्मों की तलाश में हैं तो चलिए huk आपको इनके नाम और जिन ओटीटी पर ये रिलीज हुए हैं, उसके बारे में बताते हैं.
Films that are similar to Heeramandi: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी 1 मई 2024 को रिलीज हुई थी. यह सीरीज आजादी से पहले के लाहौर के हीरामंडी बाजार को दर्शाता है, जहां तवायफें रहती हैं. इस सीरीज में हमें तवायफों की जिंदगी के बारे में जानने को मिलता है और साथ ही उनकी दुश्मनी से लेकर दोस्ती तक का सफर भी देखने को मिला है. हीरामंडी दर्शकों को काफी पसंद आई थी और वह अब इसके अगले सीजन के आने का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं. ऐसे में आज हम आपको हीरामंडी जैसे ही कुछ फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्हें देखकर आपको मजा आ जायेगा.
बेगम जान
बेगम जान साल 2017 की फिल्म है. इस फिल्म का निर्देशन श्रीजीत मुखर्जी ने किया है. यह फिल्म बंगाली फिल्म राजकहिनी का हिंदी रीमेक है. इस फिल्म की कहानी आजादी के बाद बंटवारे के बीच आ रही एक कोठी और 11 वैश्या औरतों की है, जो अपना कोठा बचाने के लिए अपने जान तक की बाजी लगा देती है. इस फिल्म को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इस फिल्म को देखने के लिए आप अमेजॉन प्राइम पर जा सकते हैं.

चमेली
चमेली साल 2003 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में करीना कपूर मुख्य भूमिका में हैं, जो एक वैश्या का किरदार निभा रही हैं. इस फिल्म की कहानी बैंक में काम करने वाले अमन और वैश्या चमेली की है. इनकी मुलाकात एक दिन बारिश से बचने के लिए जगह ढूंढ़ते हुए होती है, जिसके बाद वह एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं और यहां से कहानी की शुरुआत होती है. इस फिल्म को देखने के लिए आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर जा सकते हैं.

गंगुबाई काठियावाड़ी
गंगू काठियावाड़ी साल 2022 में रिलीज हुई थी. आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है. फिल्म की कहानी गंगूबाई बनी गंगा की रहती है, जो अपने प्यार के लिए घर से भाग जाती है लेकिन बाद में उसे पता चलता है कि जिसके लिए वह घर से भागी और अपने परिवार से दूर हुई है. असल में उसने उसे कोठी पर बेच दिया है. इस फिल्म का आनंद लेने के लिए आप नेटफ्लिक्स पर जा सकते हैं.

चांदनी बार
मधुर भंडारकर की फिल्म चांदनी बार साल 2001 में रिलीज हुई थी. फिल्म में तब्बू और अतुल कुलकर्णी मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म की कहानी मुमताज की है. इसके माता-पिता मर जाते हैं और वह मुंबई आ जाती है. यहां अपना पेट पालने के लिए वह एक बार में डांसर की नौकरी करती है और कुछ समय बाद अपने भविष्य के लिए एक क्रिमिनल से शादी कर लेती है. ये फिल्म आपको यूट्यूब और अमेजॉन प्राइम पर मिल जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










