Fighter Star Cast Fees: ऋतिक रोशन या दीपिका पादुकोण, 'फाइटर' के लिए किसको मिली ज्यादा फीस? यहां जानें

Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Jan 2024 8:14 AM

विज्ञापन

दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन और अनिल कपूर स्टारर फाइटर 2024 की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. फिल्म के रिलीज होने में सिर्फ कुछ दिन बच गए है. इस बीच फैंस जानना चाहते हैं कि फिल्म के लिए एक्टर ने कितनी फीस ली.

विज्ञापन
undefined

फाइटर के ट्रेलर को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला था और दर्शकों को उम्मीद है कि फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर होगी. मूवी 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

undefined

फाइटर में ऋतिक रोशन जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे और उनके किरदार का नाम पैटी है. वो इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए है. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने 50 करोड़ रुपये की भारी भरकम फीस ली है.

undefined

रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण को 15 करोड़ की फीस मिली है. मूवी में उनका ग्लैमरस लुक भी दर्शकों को देखने मिलेगा.

undefined

कथित तौर पर अनिल कपूर को अपने हिस्से के लिए 7 करोड़ रुपये मिले है. ट्रेलर में एक्टर दमदार किरदार में दिखे. फाइटर से पहले वो एनिमल में दिखे थे, जिसमें वो रणबीर कपूर के पिता के रोल में नजर आए थे.

undefined

स्क्वाड्रन लीडर सरताज गिल की भूमिका निभाने वाले अक्षय ओबेरॉय को 2 करोड़ रुपये की फीस मिली है. जबकि स्क्वाड्रन लीडर सरताज गिल की भूमिका निभाने वाले करण सिंह ग्रोवर को 2 करोड़ रूपए की फीस मिली है. हालांकि किसी भी स्टार्स के फीस के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि की है.

undefined

फाइटर की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, फाइटर ने पहले ही दिन 86,516 अग्रिम बुकिंग दर्ज की है, जिससे 2.84 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. ब्रेकडाउन में 2डी हिंदी वर्जन के लिए 33,624 टिकट, 3डी वर्जन के लिए 46,790 टिकट, आईमैक्स 3डी एक्शन के लिए 4,881 टिकट और इमर्सिव 4डीएक्स 3डी अनुभव के लिए 1,221 टिकट शामिल हैं.

undefined

फाइटर के ट्रेलर में पूरी टीम भारत को दुश्मनों से बचाने के मिशन पर है. ये मूवी पुलवामा में भारतीय वायु सेना पर सबसे घातक आतंकवादी हमले के इर्द-गिर्द घूमती है.

undefined

फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने बताया कि फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 40 मिनट से कम है. यह फिल्म बैंग बैंग (2014) और वॉर (2019) के बाद ऋतिक के साथ सिद्धार्थ का तीसरा सहयोग है.

undefined

फाइटर में पहली बार दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. ट्रेलर में दोनों की केमेस्ट्री ने सबका ध्यान खींच लिया.

undefined

ऋतिक को आखिरी बार टाइगर 3 में कैमियो रोल में देखा गया था. एक्टर के पास फिल्म वॉर 2 पाइपलाइन में है, जिसे लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

Also Read: Fighter Teaser Twitter Review: रोंगटे खड़े कर देगा फाइटर का टीजर, स्क्वाड्रन लीडर के रोल में जचे ऋतिक-दीपिका
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola