ePaper

Ek Villain Returns: इस दिन विलेन के चेहरे से हटेगा नकाब, 'एक विलेन रिटर्न्स' का पहला लुक आया सामने

Updated at : 27 Jun 2022 12:53 PM (IST)
विज्ञापन
Ek Villain Returns: इस दिन विलेन के चेहरे से हटेगा नकाब, 'एक विलेन रिटर्न्स' का पहला लुक आया सामने

Ek Villain Returns: 'एक विलेन' के आज आठ साल पूरे होने पर निर्माताओं ने फ्रेंचाइजी का जश्न मनाते हुए 'एक विलेन रिटर्न्स' का पोस्टर लॉन्च किया है. साथ ही इसका रिलीज डेट सामने आया है.

विज्ञापन

Ek Villain Returns: फिल्म ‘एक विलेन’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. अब 8 साल बाद ‘एक विलेन रिटर्न्स’ (Ek Villain Returns) आ रहा है. इसमें जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया है. फिल्म से उनका पहला लुक शेयर किया गया है, जिसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. ये मूवी 29 जुलाई 2022 को रिलीज़ के लिए तैयार है.

‘एक विलेन रिटर्न्स’ का पहला लुक

‘एक विलेन रिटर्न्स’ के विलेन का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है. ये पोस्टर डार्क और इंटेंस है. पोस्टर में फेमस एक विलेन रिटर्न्स स्माइली मास्क और स्लोगन: ‘हीरोज मौजूद नहीं हैं’ के साथ स्टार-कास्ट को दिखाया गया है. यह फिल्म मोहित सूरी द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज़ और बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है.

https://www.instagram.com/p/CfTAxTNvu4h/?hl=en
https://www.instagram.com/p/CfTAk9WPZou/?hl=en
‘एक विलेन’ को हुए आज आठ साल

‘एक विलेन’ के आज आठ साल पूरे होने पर निर्माताओं ने फ्रेंचाइजी का जश्न मनाते हुए पोस्टर लॉन्च किए है. ‘एक विलेन’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर, रितेश देशमुख और आमना शरीफ हैं. रितेश देशमुख इसमें विलेन बने थे औऱ ये फिल्म सुपरहिट रही थी. जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो वो शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण के साथ पठान में नजर आएंगे. इस फिल्म की रिलीज डेट भी आ चुकी है. ये 25 जनवरी को अगले साल 2023 में रिलीज होगी. मूवी हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी.

https://www.instagram.com/p/CfTAk9WPZou/?hl=en
https://www.instagram.com/p/CfTApw7vSWl/?hl=en
दिशा पाटनी की फिल्म

दिशा पाटनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास इस समय कई फिल्में पाइपलाइन में है. दिशा ‘प्रोजेक्ट के’ में भी नजर आएंगी. फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े नाम मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसके अलावा उनके पास ‘योद्धा’ है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना ने अभिनय किया है. यह फिल्म 11 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसके अलावा वो किटी में भी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola