Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 5: 5वें दिन हर्षवर्धन राणे की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल या फेल हुई? कलेक्शन से हुआ खुलासा

Updated:
विज्ञापन

एक दीवाने की दीवानियत, फोटो- इंस्टाग्राम

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 5: हर्षवर्द्धन राणे की नयी फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है. फिल्म का क्लैशा थामा से है जो अच्छी कमाई कर रही है. चलिए आपको एक दीवाने की दीवानियत के 5वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 5: हर्षवर्द्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई. मिलाप जावेरी की ओर से निर्देशित फिल्म में शाद रंधावा, सचिन खेडेकर और अनंत नारायण महादेवन भी अहम किरदार में हैं. फिल्म आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की थामा के साथ रिलीज हुई थी. चलिए आपको फिल्म के 5वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.

क्या एक दीवाने की दीवानियत ने 5वें दिन 30 करोड़ का आंकड़ा पार किया?

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने पांचवें दिन अभी तक 0.14 करोड़ रुपये कमाए. ये अर्ली मार्निंग के आंकड़े है जो शाम तक अपडेट होंगे. फिल्म की कुल कमाई 28.39 करोड़ रुपये हो गई है. उम्मीद है की वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में इजाफा देखने मिलेगा.

यहां जानें एक दीवाने की दीवानियत की कमाई

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 19 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 27.5 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 36 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 45.5 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 50.14 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Total Collection 28.39

मिलाप जावेरी ने हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा को लेकर क्या कहा?

न्यूज9 लाइव संग एक इंटरव्यू में डायरेक्टर मिलाप जावेरी ने हर्षवर्धन राणे संग अपने काम करने के अनुभव को लेकर कहा था, “हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा के साथ ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की शूटिंग करना अद्भुत अनुभव था. दोनों ही बेहतरीन कलाकार और इंसान हैं. यह एक इंटेंस, पावरफुल म्यूजिकल लव स्टोरी है. निर्माता अंशुल गर्ग और राघव शर्मा को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने रिकॉर्ड समय में एक बेहद मुश्किल शूटिंग को अंजाम तक पहुंचाया.”

यह भी पढ़ें- Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Records: एक दीवाने की दीवानियत ने तोड़ा संजय-अर्जुन के फिल्म का रिकॉर्ड, पहले दिन 31 मूवीज को छोड़ा पीछे

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola