Drishyam 2 Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन 'दृश्यम 2' ने की बंपर कमाई, अब तक कमाए इतने करोड़

Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Nov 2022 12:57 PM

विज्ञापन

अजय देवगन, तब्बू, अक्षय खन्ना स्टारर दृश्यम 2 दर्शकों को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही. बॉक्स ऑफिस पर मूवी अपना जादू चला रही है. ऐसा लगता है फिल्म जल्द ही ब्लॉकबस्टर बन जाएगी. दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

विज्ञापन

Drishyam 2 Box Office Collection Day 2: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म दृश्यम 2 को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. मूवी टिकट खिड़की पर कमाल कर रही है. ओपनिंग डे पर मूवी ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया. साथ ही ये उम्मीद जगाई कि आने वाले दिनों में मूवी ताबड़तोड़ कमाई करेगी. फिल्म ने 2022 में बॉलीवुड के लिए दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग देखी. दूसरे दिन के कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया है.

दृश्यम 2 का दूसरे दिन का कलेक्शन

दृश्यम 2 2015 की क्राइम थ्रिलर का सीक्वल है और इसने ओपनिंग डे पर 15.38 करोड़ का बिजनेस किया. मूवी के पहले दिन के कलेक्शन ने फिल्म राम सेतु को भी पीछे छोड़ दिया है. दूसरे दिन की बात करें को फिल्म के ग्रोथ में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. मूवी ने लगभग 20.5-21 करोड़ रुपये बटोरे है. हालांकि ये शुरुआती आंकड़े है, इसमें हल्का फेरबदल हो सकता है. दो दिन के कलेक्शन को मिलाए तो इसने 36.50 करोड़ कमा लिए है.

तरण आदर्श ने कही ये बात

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म दृश्यम 2 का एक पोस्टर शेयर कर पहले दिन के बारे में बताया था. उन्होंने लिखा था, “दृश्यम 2 ने इस उद्योग को फिर से जीवंत कर दिया जो असफलताओं की एक कड़ी के बाद एक अशांत दौर से गुजर रहा था. 2022 की दूसरी सबसे बड़ी शुरुआत. शुक्रवार 15.38 करोड़.

Also Read: Drishyam 2 BO Collection Day 1: ओपनिंग डे पर ‘दृश्यम 2’ ने की ताबड़तोड़ कमाई, जबरदस्त रहा कलेक्शन
रविवार को चलेगा जादू?

बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, दृश्यम 2 ने ब्रह्मास्त्र और सूर्यवंशी के बाद महामारी के बाद तीसरे सबसे अच्छी शुरुआत की है. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि रविवार को कलेक्शन में 25-30 फीसदी उछाल हो सकती है. अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित मूवी दर्शकों को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही.

दृश्यम 2 की कहानी

दृश्यम जहां खत्म हुई थी, उससे कहानी सात साल आगे बढ़ चुकी है. अपना बहुत खास आम आदमी विजय सालगांवकार (अजय देवगन ) जो कल तक एक केबल ऑपरेटर था, वह अब मल्टीप्लेक्स थिएटर का मालिक बन गया है. सबकुछ ठीक चल रहा होता है तभी आईजी तरुण अहलावत (अक्षय खन्ना) की एंट्री होती है, मालूम पड़ता है कि वो मीरा (तब्बू) का परिचित है. तरुण विजय के परिवार को अदालत में दोषी साबित करने के लिए पिछले कई सालों से सबूत जुटा रहा है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola