Dhurandhar Box Office Collection Day 3: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने तीसरे दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई, कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा, अब निशाने पर सनी देओल की मूवी

धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 3, फोटो- इंस्टाग्राम
Dhurandhar Box Office Collection Day 3: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने तीसरे दिन भी डबल डिजिट में कमाई करते हुए 75 करोड़ का नेट कलेक्शन पार कर लिया है. इसी के साथ फिल्म ने कई भी रिकॉर्ड तोड़े, जिसपर आइए डिटेल में नजर डालते हैं.
Dhurandhar Box Office Collection Day 3: आदित्य धर के निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है. रणवीर सिंह के लीड रोल वाली इस एक्शन-ड्रामा फिल्म में सारा अर्जुन उनकी ओपोजिट नजर आई हैं. इसके साथ ही आर. माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे सितारों ने भी दमदार अभिनय किया है. माधवन ने भारतीय खुफिया अधिकारी अजय सान्याल, संजय दत्त ने एसपी चौधरी असलम, अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत और अर्जुन रामपाल ने मेजर इकबाल (ISI एजेंट) का रोल निभाया है.
फिल्म ने पहले दो दिनों की मजबूत कमाई के बाद अब तीसरे दिन भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है. जानें अबतक का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड.
धुरंधर की तीसरे दिन कितनी कमाई हुई?

Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर’ ने तीसरे दिन दोपहर 3 बजे तक भारत में 15.25 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. फिल्म का नेट कलेक्शन अब 75.25 करोड़ रुपये पहुंच चुका है और नाईट शोज के बाद यह आंकड़ा और भी बढ़ने की उम्मीद है.
किन-किन फिल्मों के टूटे रिकॉर्ड?
तीन दिनों की इस कमाई के बाद ‘धुरंधर’ ने कई फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है:
- वरुण धवन की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (61.85 करोड़)
- राजकुमार राव की भूल चूक माफ (72.73 करोड़)
- अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2 (73.26 करोड़)
अब फिल्म का अगला टारगेट है:
- एक दीवाने की दीवानीयत – 78.99 करोड़ (हर्षवर्धन राणे)
- जाट – 88.72 करोड़ (सनी देओल)
फिल्म की गति को देखते हुए लगता है कि यह रिकॉर्ड भी जल्द टूट सकते हैं.
दीपिका पादुकोण का रिव्यू
फिल्म देखने के बाद दीपिका पादुकोण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “धुरंधर देख ली है और यह 3.36 घंटे का हर मिनट देखने लायक है. खुद पर एहसान करो और अभी थिएटर में जाओ!”
उन्होंने रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए लिखा, “तुम पर बहुत गर्व है, रणवीर सिंह.” और साथ ही पूरी टीम को बधाई भी दी.
यह भी पढ़ें- Dhurandhar: मधुर भंडारकर ने किया रणवीर सिंह की फिल्म का रिव्यू, कहा- मुझे शुरू से आखिर तक अपनी सीट से बांधे रखा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










