‘धुरंधर 2’ का टिकट कहीं 3000 तो कहीं सिर्फ 80 रुपये, इन शहरों में सस्ते में देखें फिल्म

Updated:
विज्ञापन

Dhurandhar 2 Tickets Price

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Dhurandhar 2 Ticket Price: ‘धुरंधर 2’ के टिकट जहां कुछ शहरों में 3000 रुपये तक पहुंच गए हैं, वहीं लखनऊ और पटना जैसे शहरों में यह फिल्म सिर्फ 80 से 150 रुपये में देखी जा सकती है. फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह और एडवांस बुकिंग में तेजी देखने को मिल रही है.

विज्ञापन

Dhurandhar 2 Ticket Price: Dhurandhar 2 को लेकर देशभर में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म के पेड प्रिव्यू 18 मार्च से शुरू हो चुके हैं, जबकि 19 मार्च से यह सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. एडवांस बुकिंग में फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है और कई जगह टिकट के दाम आसमान छू रहे हैं. कुछ शहरों में तो टिकट 3000 रुपये तक बिक रहे हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि कई जगहों पर यह फिल्म बेहद सस्ते दामों में भी देखी जा सकती है.

विज्ञापन

लखनऊ में बेहद सस्ते टिकट

लखनऊ के कुछ सिनेमाघरों में ‘धुरंधर 2’ के टिकट काफी किफायती हैं. यहां के प्रतिभा सिनेमा में टिकट की शुरुआती कीमत सिर्फ 80 रुपये है. वहीं स्पेशल क्लास के टिकट 105 रुपये और बालकनी के टिकट 150 रुपये में मिल रहे हैं.

इसके अलावा नोवेल्टी सिनेमा में टिकट 100 रुपये से शुरू होकर 400 रुपये तक जाते हैं. शुभम सिनेमा में भी दर्शक 80 रुपये से लेकर 180 रुपये तक में फिल्म का मजा ले सकते हैं. ऐसे में कम बजट में फिल्म देखने वालों के लिए यह शानदार मौका है.

पटना में भी जेब पर हल्का बोझ

पटना में भी ‘धुरंधर 2’ के टिकट ज्यादा महंगे नहीं हैं. यहां कृष्णा टॉकीज में टिकट की कीमत 120 रुपये से शुरू होकर 150 रुपये तक है. वहीं सुशील प्लाजा में एक शो के टिकट का दाम 200 रुपये रखा गया है.

वीना थिएटर में टिकट 130 और 150 रुपये में उपलब्ध हैं. इसके अलावा सिटी सिने कैफे और डायना सिनेमा जैसे थिएटर्स में भी 150 से 200 रुपये के बीच टिकट मिल रहे हैं, जिससे आम दर्शक भी आसानी से फिल्म देख सकते हैं.

फिल्म को लेकर जबरदस्त बज और उम्मीदें

Aditya Dhar के निर्देशन में बनी इस फिल्म में Ranveer Singh लीड रोल में नजर आ रहे हैं. उनके साथ Sanjay Dutt, R. Madhavan, Arjun Rampal और Sara Arjun जैसे बड़े सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं.

यह फिल्म साल 2025 में आई ‘धुरंधर’ का सीक्वल है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए 1300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था. अब ‘धुरंधर 2’ से भी मेकर्स और दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2: X पर छाया फिल्म का क्रेज, PM मोदी वाला सीन वायरल, यामी गौतम का किरदार हुआ रिवील

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola