Dhurandhar 2 Collection Day 2: ‘धुरंधर 2’ की 1 बजे तक की कमाई सामने आई, जानकर हो जाएंगे हैरान

Updated:
विज्ञापन
dhurandhar 2 box office collection day 2

‘धुरंधर: द रिवेंज’ (रणवीर सिंह), फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar 2 Collection Day 2: ‘धुरंधर : द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. पहले दो दिन में फिल्म ने 145 करोड़ की कमाई कर कई हिट फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए. दूसरे दिन की कमाई का आंकड़ा जानिए.

विज्ञापन

Dhurandhar 2 Collection Day 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर इतिहास रच दिया है. फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई और पहले ही दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर शानदार ओपनिंग दर्ज की. अब दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है. ये आंकड़ा 1 बजे का है.

धुरंधर 2 ने दूसरे दिन कितनी कमाई की?

sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने दूसरे दिन 1 बजे तक 19.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. रात के शोज आने के बाद फिल्म की टोटल कमाई आएगी. फिलहाल टोटल कमाई मूवी ने अभी 165.36 करोड़ रुपये का कर लिया है. ग्रास कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 196.01 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. वीकेंड पर फिल्म की कमाई डबल होने की पूरी उम्मीद है.

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

निर्देशक आदित्य धर की इस स्पाई थ्रिलर ने पेड प्रिव्यू शो 18 मार्च को लगभग 43 करोड़ की कमाई कर रिकॉर्ड तोड़ चुकी थी. पहले दिन की कमाई के साथ ही धुरंधर 2 ने कई हिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया. फिल्म ने हिंदी बाजार में जवान (₹75 करोड़), पठान (₹57 करोड़), स्त्री 2 (₹54 करोड़) और एनिमल (₹64 करोड़) की ओपनिंग डेज के आंकड़े पार कर दिए. इसके साथ ही यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर्स में से एक बन गई है. केवल पुष्पा 2: द रूल ने इसे पीछे छोड़ा है. लेकिन हिंदी वर्जन की तुलना में, धुरंधर 2 ने दिन 1 में ₹99 करोड़ की कमाई कर पुष्पा 2 (₹70.30 करोड़) को पीछे छोड़ दिया.

‘धुरंधर 2’ बनी पहली बॉलीवुड फिल्म जिसकी कमाई पहले दिन हुई 100 करोड़

कई सालों तक पैन-इंडिया फिल्मों का दबदबा रहने के बाद अब हिंदी सिनेमा ने भी बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचा है। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने पहले ही दिन ₹100 करोड़ की कमाई कर यह रिकॉर्ड बनाया. निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म ने बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग का खिताब अपने नाम कर लिया है.

यह भी पढ़ें Dhurandhar 2: रहमान डकैत की पत्नी बनी ‘हमजा’ की फैन, अर्जुन रामपाल के लिए कही ये बात

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola