Cocktail 2: बड़े पर्दे पर फिर जमेगी शाहिद-कृति की जोड़ी, सैफ अली खान की इस 12 साल पुरानी फिल्म के सीक्वल में आएंगे नजर

Cocktail 2
Cocktail 2: साल 2012 की सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की रोमांटिक फिल्म ‘कॉकटेल’ की स्टार कास्ट फाइनल हो गई है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन एक बार फिर बड़े पर्दे पर इश्क लड़ाते नजर आएंगे. इससे पहले दोनों इसी साल रिलीज हुई ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ फिल्म में दिखाई दिए थे.
Cocktail 2: साल 2012 में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की ऐसी रोमांटिक फिल्म रिलीज हुई थी, जो 45 करोड़ रूपए के बजट पर तैयार हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 121.78 करोड़ रूपए का कारोबार किया था. अब 12 साल बाद इसी फिल्म का सीक्वल तैयार होने जा रहा है, जिसमें मुख्य भूमिकाओं में शाहिद कपूर और कृति सेनन हैं. यह फिल्म और कोई नहीं, बल्कि ‘कॉकटेल’ है, जिसके पार्ट 2 पर मेकर्स ने काम करना शुरू कर दिया है. साथ ही फिल्म के लीड एक्टर्स भी फाइनल हो गए हैं. आइये बताते हैं सबकुछ.
कॉकटेल 2 में होंगे शाहिद और कृति
कॉकटेल 2 में पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल की रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के स्टार्स शाहिद कपूर और कृति सेनन एक बार फिर बड़े पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे. दरअसल, फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने कहा- शाहिद कपूर और कृति सेनन को फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई और वे इस रोमांटिक कॉमेडी की दुनिया में कदम रखने के लिए पुरी तरह तैयार हैं.’ फिल्म में साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के होने की भी खबर सामने आई है. हालांकि, मेकर्स की तरफ से इस बात पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
एंटरटेनमेंट से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें
कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?
कॉकटेल 2 के निर्देशन की कमान होमी अदजानिया संभाल रहे है, जो कॉकटेल और राबता जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. इस फिल्म की शूटिंग अगले साल 2025 में शुरू होगी. इन दिनों शाहिद कपूर, विशाल भारद्वाज की निर्देशित अनटाइटल्ड फिल्म में व्यस्त चल रहे हैं. वहीं, कृति सेनन ‘तेरे इश्क में’ की शूटिंग कर रही है, जिसका निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










