CINTAA Elections: धांधली के आरोपों के बीच पद्मिनी कोल्हापुरे की शानदार जीत, पूनम ढिल्लों को महज 3 वोटों से दी मात
अनिल कपूर, पद्मिनी कोल्हापुरे, राकेश बेदी, फोटो- इंस्टाग्राम
CINTAA चुनाव में इस बार जबरदस्त कांटे की टक्कर देखने को मिली. बैलेट पेपर चोरी और फर्जीवाड़े के संगीन आरोपों के बीच पद्मिनी कोल्हापुरे ने पूनम ढिल्लों को महज 3 वोटों से मात देकर जीत का परचम लहराया है. जानिए हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच कैसे पलटी पूरी बाजी.
CINTAA Results Out, Padmini Kolhapure Won: सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) के चुनावों में हाल ही में जमकर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था. एक्ट्रेस उपासना सिंह ने चुनाव में बैलेट पेपर चोरी होने और धांधली जैसे कई गंभीर व चौंकाने वाले आरोप लगाए थे, जिससे पूरी इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया था.
लेकिन इन तमाम विवादों और संगीन आरोपों के बावजूद पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे का दबदबा कायम रहा है. CINTAA चुनाव के जो ताजा नतीजे सामने आए हैं, उसमें पद्मिनी कोल्हापुरे ने सबसे ज्यादा वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की है, जबकि पूनम ढिल्लों महज तीन वोटों के मामूली अंतर से दूसरे नंबर पर रही हैं. इन दोनों अभिनेत्रियों के बीच यह कड़ा मुकाबला इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है.
पूनम ढिल्लों ने चुनाव के बाद क्या कहा?
चुनाव में जीत के बाद पूनम ढिल्लों ने संस्था के सदस्यों की भागीदारी पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि सदस्यों का उत्साह देखकर उन्हें भरोसा हुआ है कि चुनाव कराने का फैसला सही था. उनके मुताबिक, इस बार करीब 670 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया. त्योहार की छुट्टी होने के बावजूद इतनी संख्या में लोगों का वोट डालने आना उत्साह बढ़ाने वाला था.
पूनम ने यह भी कहा कि वह चाहती हैं कि एग्जीक्यूटिव कमेटी में चुने जाने वाले सभी सदस्यों को संस्था के संविधान की कॉपी दी जाए. साथ ही, हर सदस्य को नियमों और जिम्मेदारियों की जानकारी होनी चाहिए, ताकि संस्था का काम पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ हो सके.
">Heartiest congratulations to Poonam Dhillon Ji on your magnificent & resounding victory in the CINTAA elections! Your thumping majority is a testament to the trust, confidence & support you have earned. Wishing you continued success & a remarkable journey ahead! 🌹👏 https://t.co/vmEpNppfXL
— Rajkumar kanojia (@rajkumarkanojia) October 21, 2026
CINTAA की एग्जीक्यूटिव कमेटी के चुनाव में पद्मिनी कोल्हापुरे ने 604 वोट हासिल किए. वहीं, पूनम ढिल्लों को 601 वोट मिले. इस तरह दोनों अभिनेत्रियों के बीच केवल तीन वोटों का अंतर रहा. चुनाव में राकेश बेदी 575 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे, जबकि कंवरजीत पेंटल को 548 वोट मिले.
View on Instagram
ये भी पढ़ें: “कमेटी भंग नहीं हुई...": CINTAA ऑफिस से दस्तावेज ले जाने पर बोली पद्मिनी कोल्हापुरी, पुलिस के सामने हुआ जमकर हंगामा
अनिल कपूर और राकेश बेदी ने भी किया मतदान
CINTAA के चुनाव में बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर भी वोट डालने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने दूसरे कलाकारों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं. राकेश बेदी ने भी चुनाव में हिस्सा लिया और संस्था में जरूरी बदलाव लाने की उम्मीद जताई.

राकेश बेदी का कहना था कि वह कमेटी में इसलिए शामिल होना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे संस्था के लंबित मुद्दों और कानूनी मामलों को सुलझाने में मदद मिल सकती है. उनका मानना है कि सभी सदस्यों को मिलकर कलाकारों के हित में काम करना चाहिए.
विवादों के बीच क्यों अहम हैं ये चुनाव?
CINTAA के चुनाव पिछले कुछ महीनों से चल रहे विवाद के बीच हुए हैं. अगस्त 2026 में संस्था की एग्जीक्यूटिव कमेटी के 11 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया था. इनमें से कई सदस्यों ने पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे पर पद का दुरुपयोग करने और फैसले एकतरफा लेने जैसे आरोप लगाए थे. हालांकि, ये आरोप थे और संबंधित पक्षों ने इन पर अपना पक्ष भी रखा था.
इसी विवाद के बीच नए चुनाव कराने की मांग उठी. सितंबर में उपासना सिंह के नेतृत्व वाले गुट ने भी चुनाव कराए थे, जिनके नतीजों को लेकर कानूनी स्थिति बनी हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर में हुए चुनाव के नतीजों को लागू करने पर अदालत की अगली सुनवाई तक रोक थी. ऐसे में 20 अक्टूबर को हुए नए चुनाव और उनके नतीजे CINTAA के भविष्य के लिहाज से अहम माने जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: "अपनी इज्जत का तो ख्याल रखो" CINTAA दफ्तर में पूनम ढिल्लों और उपासना सिंह की तीखी झड़प, भड़की पुलिस
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
