आलिया भट्ट की को-स्टार का अचानक निधन, करीबी दोस्त ने पोस्ट शेयर कर कहा- गहरे सदमे में है परिवार

Updated:
विज्ञापन

आलिया और शेफाली की को-स्टार दिव्या विनेकर का निधन, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फिल्म 'डार्लिंग्स' और 'जलसा' में काम कर चुकीं एक्ट्रेस दिव्या विनेकर का अचानक निधन हो गया है. उनकी करीबी दोस्त आरजे रोहिणी ने पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी और परिवार की प्राइवेसी की अपील की.

विज्ञापन

आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' में लेडी पुलिस का रोल करने वाली एक्ट्रेस दिव्या विनेकर का अचानक निधन हो गया है. उनके जाने की जानकारी उनकी करीबी दोस्त आरजे रोहिणी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है.

विज्ञापन

'गहरे सदमे में है परिवार'

View on Instagram

आरजे रोहिणी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में दिव्या की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा:

"यह बताते हुए मुझे बहुत गहरा दुख और झटका लगा है कि हम सबकी प्यारी डीवी आज इस दुनिया को अलविदा कहकर चली गई हैं. यह सब कुछ बहुत ही अचानक और बिन सोचा हुआ था. उनका परिवार और वो तमाम लोग, जिनकी ज़िंदगी को उन्होंने रोज अपने प्यार और सादगी से छुआ, वो सब इस वक्त गहरे सदमे में हैं. आप सबसे गुजाारिश है कि इस समय उनसे ज्यादा सवाल-जवाब न किए जाएं.

'तुम्हारी बहुत याद आएगी'

आरजे रोहिणी ने आगे लिखा:

"डीवी, जिसे हम सब प्यार से बुलाते थे, वो मेरे लिए निजी तौर पर और फीवर एफएम में हम सबके लिए एक बहुत बड़ा सहारा थीं. उनका काम करने का तरीका, उनकी दयालुता और उनकी समझदारी उन्हें सबसे अलग बनाती थी.
तुम्हारी बहुत याद आएगी. हमारे जीवन का हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया. तुम जैसी दोस्त पाकर हम खुद को बहुत खुशकिस्मत मानते हैं."

'डार्लिंग्स' और 'जलसा' जैसी फिल्मों में किया काम

View on Instagram

दिव्या विनेकर ने साल 2022 में आई फिल्म 'डार्लिंग्स' में एक महिला पुलिस कॉन्स्टेबल का किरदार निभाया था. इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शेफाली शाह और विजय वर्मा भी मुख्य किरदारों में थे. छोटे से रोल में भी दिव्या ने अपने सीधे-सादे अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया था. इसके अलावा वह विद्या बालन की थ्रिलर फिल्म 'जलसा' में भी नजर आई थीं.

कंटेंट क्रिएटर के तौर पर भी थीं मशहूर

View on Instagram

एक्टिंग के साथ-साथ दिव्या सोशल मीडिया पर एक चर्चित कंटेंट क्रिएटर और राइटर भी थीं. वह रेडियो और डिजिटल मीडिया से लंबे समय से जुड़ी हुई थीं.

ये भी पढ़ें: दिग्गज संगीतकार देवा के निधन के 3 दिन बाद ही भतीजे और तमिल एक्टर कार्तिक सबेश ने 37 की उम्र में तोड़ा दम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola