Chhorii 2 Movie Review: मां-बेटी की कहानी में छिपा रहस्य और मौत का साया, छोरी 2 में नुसरत भरूचा की परफॉर्मेंस छा गई

Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Apr 2025 11:10 AM

विज्ञापन

Chhorii 2 Movie Review

Chhorii 2 Movie Review: हॉरर फिल्म छोरी 2 अमेजन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म में नुसरत भरूचा, सोहा अली खान, गशमीर महाजनी नजर आएंगे. मूवी में सोहा ने फिल्म में 'दासी मां' का रहस्यमय, डरावना और भावनात्मक किरदार निभाया है.

विज्ञापन

छोरी 2
कलाकार- नुसरत भरूचा , सोहा अली खान , गशमीर महाजनी , पल्लवी अजय और हार्दिका शर्मा
निर्देशक- विशाल फुरिया
निर्माता- भूषण कुमार , कृष्ण कुमार , विक्रम मल्होत्रा और जैक डेविस आदि
ओटीटी- अमेजन प्राइम
रेटिंग- 3.5 स्टार

Chhorii 2 Movie Review: निर्देशक विशाल फुरिया की फिल्म छोरी 2 रिलीज हो चुकी है. इस हॉरर फिल्म में नुसरत भरूचा, सोहा अली खान ने मुख्य किरदार निभाया है. फिल्म का पहला भाग छोरी दर्शकों के दिमाग पर एक अविस्मरणीय छाप छोड़ गया था. छोरी 2 की कहानी रहस्यों से भरी, डरावनी और दिल को छू जाने वाली है. फिल्म की कहानी साक्षी (नुसरत भरूचा) के इर्द-गिर्द घूमती है. उसने अपने जालिम, क्रूर पति और चालाक, बुरी नीयत वाले सास-ससुर को सबक सिखा दिया है. अब वह अपनी नन्ही, मासूम बेटी के साथ एक डरावनी, सुनसान और अभिशप्त जगह पर छिपकर रह रही है. सात साल बीत गए है और अचानक एक दिन उसकी बेटी को कोई किडनैप कर लेता है.

छोरी 2 की कहानी आपको डरने पर करेगी मजबूर

छोरी 2 आपको डराती भी है, चौंकाती भी है और कई बार ऐसे झटके देती है कि आपकी सांसें थम जाएं. कहानी में हर पल कुछ नया, रहस्यमय और डरावना होता है, जिससे आपकी नजरें स्क्रीन से हट ही नहीं पाएंगी. इस फिल्म में एक बहादुर, मजबूत और अपनी बेटी के लिए कुछ भी कर गुजरने वाली मां के रोल में नुसरत ने दिल और जान लगा दी है. उन्होंने दिखाया है कि एक मां अपनी मासूम बच्ची की हिफाजत के लिए कितनी दूर तक जा सकती है, चाहे वो कितनी भी मुश्किल या डरावनी राह क्यों न हो. वहीं, सोहा अली खान ने फिल्म में ‘दासी मां’ का रहस्यमय, डरावना और भावनात्मक किरदार निभाया है. इससे पहले सोहा को इस तरह के डरावने, नकारात्मक रोल में कभी नहीं देखा गया था. सोहा ने इस रोल को इस किरदार को पूरे आत्मविश्वास और ईमानदारी के साथ निभाया है. इसके अलावा नुसरत की बेटी के किरदार में हार्दिका शर्मा ने अच्छी एक्टिंग की है. वहीं, गशमीर महाजनी ने भी अपनी भूमिका को सादगी और असरदार तरीके से निभाया है.

क्लाइमैक्स थोड़ा और रोमांचक हो सकता था

फिल्म की कहानी विशाल फुरिया और अजीत जगताप ने मिलकर लिखी है. फिल्म का निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है. कुल मिलाकर यह फिल्म मनोरंजक, रोमांचक, भयावह और पैसा वसूल है. हालांकि इसका क्लाइमैक्स थोड़ा और ज्यादा रोमांचक और शॉकिंग होता तो फिल्म और ज्यादा दिलचस्प हो सकती थी.

यहां पढ़ें- सनी देओल नहीं, ये है असली Jaat, 70 के दशक का हीरो ढोल की थाप पर जमकर नाचा, VIDEO VIRAL

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola