Chhaava Collection Day 4: चौथे दिन भी छावा का क्रेज नहीं हुआ कम, विक्की कौशल की फिल्म ने अबतक छाप लिए इतने करोड़
Chhaava Lifetime Collection
Chhaava Collection Day 4: फिल्म ‘छावा’ दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाने में सफल रही. विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ने चौथे दिन कितनी कमाई की, यहां जानें.
Chhaava Collection Day 4: लक्ष्मण उटेकर की लेटेस्ट रिलीज हुई फिल्म ‘छावा’ ने दमदार ओपनिंग की. फिल्म में विक्की कौशल ने लीड रोल निभाया है और वह संभाजी महाराज के किरदार में दिखे हैं. फिल्म में उनकी ऑन-स्क्रीन पत्नी की भूमिका रश्मिका मंदाना ने प्ले किया है. तीन दिन में मूवी 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और ये तेजी से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है. वीकेंड पर भी मूवी ने धमाल मचा दिया. चौथे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.
छावा ने चौथे दिन छापे जमकर नोट
छावा ने अक्षय कुमार की स्काई फोर्स और हिमेश रेशमिया की बैडएस रविकुमार की फिल्मों की कमाई तीन दिन में पीछे छोड़ दिया. इस ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा ने वीकेंड पर जमकर नोट छापे हैं और वीक डेज में भी मूवी शानदार कमाई करेगी. इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk.com के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, चौथे दिन फिल्म ने अबतक 24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि कलेक्शन और बढ़ेंगे और ये शुरुआती आंकड़े है. अबतक फिल्म ने भारत में 118.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. ‘छावा’ का बजट 130 करोड़ रुपये है. जल्द ही ये अपने बजट की लागत निकाल लेगी.
- ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 31 करोड़ रुपये
- ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन- 37 करोड़ रुपये
- ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरा दिन- 48.5 करोड़ रुपये
- ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौथा दिन- 24 करोड़ रुपये
‘छावा’ की नेट कमाई- 140.50 करोड़ रुपये
छावा के बाद इन फिल्मों में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना
फिल्म ‘छावा’ के बाद रश्मिका मंदाना ने थोड़ा आराम करने के लिए अपने लिए समय निकाला है. एक्ट्रेस ने एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वह समुद्र के सुंदर दृश्य का आनंद लेती दिखी. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, महासागर हमेशा हर चीज को बेहतर बना देता है.गौरतलब है कि रश्मिका के पास अभी कई सारे प्रोजेक्ट है, जिसमें सलमान खान की फिल्म सिकंदर है. इसके अलावा उनके पास वैम्पायर रोमांटिक ड्रामा थामा में काम कर रही है. फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना, परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी है. कहा जा रहा है कि फिल्म दीवाली पर रिलीज हो सकती है.
यह भी पढ़ें- Chhaava Review: तरण आदर्श ने सिर्फ 1 शब्द में ‘छावा’ का किया रिव्यू, कहा- एक शानदार फिल्म है जो इतिहास, भावनाओं…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










