Box Office Report: करोड़ों में तुमबाड एक्टर की ‘क्रेजी’, तो सिर्फ इतने लाख में सिमटी ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ की कमाई

Updated:
विज्ञापन
Crazxy and Superboys of Malegaon Box Office Report

Crazxy and Superboys of Malegaon Box Office Report

Box Office Report: बॉलीवुड की दो कम बजट पर तैयार हुईं ‘क्रेजी’ और ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ के बीच तकरार देखने को मिल रही है. अब तक फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं. ऐसे में आइए बताते हैं तीसरे दिन का कलेक्शन.

विज्ञापन

Box Office Report: थिएटर्स में बॉलीवुड की दो एक्सपेरिमेंटल सिनेमा के बीच काटे की टक्कर देखने को मिल रही है. इनमें ‘तुम्बाड’ एक्टर सोहम शाह की ‘क्रेजी’ और रीमा कागती की ओर से निर्देशित ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ शामिल है. यह दोनों फिल्में 28 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी हैं. हालांकि, इन फिल्मों के आगे अब भी विक्की कौशल की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘छावा’ का दबदबा बना हुआ है, जो अबतक दंगल, बाहुबली और एनिमल जैसी कई बड़ी फिल्मों की रिकार्ड्स को चकनाचूर कर चुकी है. ऐसे में अब ‘क्रेजी’ और ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ के तीसरे दिन क्या हाल हैं, आइए जानते हैं.

कितना रहा क्रेजी का डे 3 कलेक्शन?

तुमबाड के री-रिलीज से बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने वाले एक्टर सोहम शाह अपनी अगली सस्पेंस-थ्रिलर ‘क्रेजी’ के साथ थिएटर्स में धमाल मचा रहे हैं. गिरीश कोहली की निर्देशित इस फिल्म ने तीसरे दिन 1.23 करोड़ रुपये ही कमाई की है, जिसके बाद फिल्म ने अबतक कुल कमाई 3.58 करोड़ रुपये कर ली है. फिल्म में सोहम शाह एक पिता के किरदार में हैं. इनके अलावा शिल्पा शुक्ला, निमिषा सजायन और टीनू आनंद जैसे कई कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

कितना है सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव का कलेक्शन?

आदर्श गौरव स्टारर फिल्म ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ ने तीसरे दिन सिर्फ 58 लाख रुपये का कलेक्शन किया है, जिसके बाद फिल्म की अबतक की कुल कमाई 1.77 करोड़ रुपये हुई है. इस तरह यह फिल्म क्रेजी से 1.81 करोड़ रुपए पीछे है. फिल्म की कहानी निर्माता नासिर शेख की है, जो सच्ची घटना पर आधारित है. फिल्म में आदर्श गौरव ने नासिर शेख का किरदार निभाया है. उनके अलावा इस फिल्म में विनीत कुमार सिंह भी हैं, जिनके अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहाया है.

कम बजट पर बनी दोनों फिल्में

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ही फिल्में कम बजट में तैयार की हैं. एक तरफ जहां, सोहम शाह की ‘क्रेजी’ 20 करोड़ रुपये के बजट पर बनी है. वहीं, दूसरी ओर फिल्म ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ का बजट 20 करोड़ रुपये के आसपास बताया गया है. हालांकि, जिस तरह यह फिल्में कमाई कर रही हैं, उससे मालूम पड़ता है कि ये फिल्में बजट इतनी कमाई निकाल लेंगी.

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola